{"_id":"46a3f315ac4b2bb3f6ed2af0850c5ff9","slug":"kaushambi-news-hindi-news-508","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को लोहिया आवंटन से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को लोहिया आवंटन से आक्रोश
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेघर, भूमिहीन होने के बाद भी लोहिया और इंदिरा आवास नहीं पाने से बृहस्पतिवार को रहीमपुर मोलानी गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया। गांववालों ने अपात्रों को लोहिया और इंदिरा आवास का आवंटन होने का आरोप लगाया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर लाभार्थियों का सत्यापन कराने और गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
मंझनपुर ब्लाक के रहीमपुर मोलानी गांव निवासी तूफान, अजमल शरीफ, नगीना, मोहम्मद इदरीश, लालमनि, केशनलाल, सहाना, निसार अहमद, शबीना, रामलखन, देवराज आदि ने बताया कि वे गरीब हैं। भूमिहीन, बेघर होने के साथ रोजाना मेहनत, मजदूरी करने के साथ ही झुग्गी-झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं।
इसके बाद भी उन्हें लोहिया और इंदिरा आवास नहीं दिया गया है। गरीबों को दरकिनार करते हुए तत्कालीन प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने आवास आवंटन में मनमानी करते हुए अपात्रों को लाभ पहुंचाया है। ग्रामीणों की मानें तो सुविधा शुल्क लेकर उन्हें लोहिया और इंदिरा आवास आवंटित कर दिया गया है। जिनके पास कई बीघा खेत, मकान समेत सभी सुविधाएं मौजूद हैं। गरीब होने के बाद भी आवास नहीं मिलने से परेशान गांववालों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट आकर हुंकार भरी। डीएम को शिकायतीपत्र देकर लाभार्थियों का सत्यापन कराने, अमीरों के बदले आवास योजना का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने की मांग की। डीएम ने खंड विकास अधिकारी जांच कराने का निर्देश दिया है।