फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

दोयम दर्जे की ईंट से बन रहा है मैटरनिटी होम

Thu, 21 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 21 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
कौशाम्बी जिला अस्पताल परिसर में बन रहा 100 बेड का मैटरनिटी होम दोयम दर्जे की ईंट से बन रहा है। इसे कोई नहीं देख सका। सीएमओ, अस्पताल अधीक्षक, संबंधित विभाग के एक्सईएन, जेई को भी नहीं पता कि ईंट दोयम दर्जे की है।
विज्ञापन


खैर, विकास कार्यों की जांच को कौशाम्बी आए प्रमुख सचिव आईटी ने बुधवार को खुद इस धांधली को अपनी आंख से देखा। मनमानी देख भड़के प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था के एक्सईएन की जमकर क्लास ली। डीएम को अफसरों की टीम गठित करके गुणवत्ता की जांच का आदेश दिया। प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल, बीएसए कार्यालय और आईटीआई की भी जांच की। जिला अस्पताल में सफाई की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दूत बनकर बुधवार को विकास कार्यों की जांच के लिए प्रमुख सचिव आईटी हिमांशु कुमार कौशाम्बी आए। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे 100 बेड के मैटरनिटी होम की जांच की। जहां दोयम दर्जे की ईंट और मानक की अनदेखी करके सीमेंट-रेत आदि का इस्तेमाल होता देख उनका पारा चढ़ गया। कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण निगम के एक्सईएन को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। डीएम को अफसरों की एक टीम गठित करके मैटरनिटी होम के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश दिया। मैटरनिटी होम की जांच के बाद प्रमुख सचिव जिला अस्पताल गए। वहां एक-एक वार्डों का मुआयना किया। अस्पताल परिसर में सफाई की अव्यवस्था देख सीएमएस की क्लास ली। दो दिन के भीतर अस्पताल की सभी अव्यवस्थाओं को दूर कराने की हिदायत दी। प्रमुख सचिव ने बीएसए दफ्तर और आईटीआई की जांच की। वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक करके लोहिया गांव, पेयजल, विद्युतीकरण, जलनिकासी, सड़क निर्माण, आवास, पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, छात्रवृत्ति समेत अन्य योजनाओं की हकीकत खंगाली। बैठक में डीएम अखंड प्रताप सिंह, सीडीओ ओमप्रकाश आर्या, एडीएम श्रीकृष्ण, एसडीएम नरेंद्र बहादुर, बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, सीएमओ डॉ.यूबी सिंह, सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed