{"_id":"2da985d87b26ee8429659e975855ddf1","slug":"kaushambi-news-hindi-news-504","type":"story","status":"publish","title_hn":"61 में तीन शिकायतें निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 में तीन शिकायतें निस्तारित
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश का असर मंगलवार को सिराथू में जिलास्तरीय तहसील दिवस में भी दिखा।
विज्ञापन
डीएम की सख्ती के कारण सभी अफसर तो समय से मौजूद थे, लेकिन बरसात से
फरियादियों का टोटा रहा। दिनभर में सिर्फ 61 शिकायतें आई। इनमें से तीन का
निस्तारण अफसरों ने किया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित
अफसरों को 5 दिन का समय दिया है।
कौशाम्बी में मंगलवार को दिनभर बरसात होती रही। इसके कारण सिराथू में जिलास्तरीय तहसील दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही। हालांकि मौसम खराब होने के बावजूद डीएम अखंड प्रताप सिंह सुबह 10 बजे तहसील दिवस में भाग लेने पहुंच गए थे। वहीं अन्य विभागीय अफसर भी समय से आ डटे थे।
इस दौरान भीगते हुए कई पीड़ितों ने भी डीएम के सामने अपनी समस्या रखी। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक तहसील दिवस में 61 लोगों ने डीएम को अपनी समस्या से अवगत कराया। इनमें सिर्फ तीन शिकायतों को निस्तारण अफसर मौके पर कर सके। इसमें नगर पंचायत सिराथू से आए लोग भी शामिल रहे। इन लोगों कस्बे में बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग डीएम से की। वहीं अधिवक्ता संघ के सिराथू अध्यक्ष बसंत सिंह ने रजिस्ट्री आफिस को तहसील परिसर में शिफ्ट कराने की मांग की।
वहीं चायल में मंगलवार को तहसील दिवस में 20 शिकायतें आई थीं। एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें से 5 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। बाकी शिकायत जमीन कब्जे से संबंधित थी। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को गांव जाकर विवादित जमीन की पैमाइश दोनों पक्ष के सामने करके विवाद निस्तारण का निर्देश दिया गया है।