फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

शीतलहर और कड़ाके की ठंड से ठिठुरते रहे लोग

Tue, 19 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 19 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
एक बार फिर मौसम का मिजाज कातिलाना हो गया है। आसमान पर बादलों का कब्जा बना हुआ है। मंगलवार को सारा दिन झमाझम बरसात होती रही। दिनभर पड़ी फुहारों के कारण तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। दिन का पारा 22 से गिरकर 14 पहुंच गया है। वहीं रात में ही तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग ठिठुरते रहे। बारिश और ठंड के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। सड़क, दफ्तर सभी जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


पूस के महीने में हफ्तेभर तक मौसम का मिजाज फागुन का एहसास कराने लगा था। सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दो दिनों तक घने कोहरे की चादर तनी रही। वहीं सोमवार को दिनभर सूरज आसमान से गायब रहा। आकाश में बादलों की सूरज से आंखमिचौनी चलती रही। देखते ही देखते बादलों ने आसमान पर कब्जा कर लिया। मंगलवार की सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। भोर में 5 बजे से शुरू हुई बरसात सारा दिन जारी रही। दिनभर पड़ी फुहारों के कारण एक बार फिर मौसम सर्द हो गया। कोहरा, बारिश और भीषण शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। दिनभर लोग ठिठुरते रहे। बरसात के कारण मंगलवार को दिनभर ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। बाजार, सड़कें, दफ्तरों में 50 फीसदी भी उपस्थिति नहीं रही। सड़क, बाजारों में सन्नाटा ही दिखा।
विज्ञापन


वहीं बारिश, शीतलहर के कारण तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आई है। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवाओं के साथ दिनभर पड़ी फुहारों के कारण दिन के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 22 से गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। तापमान में आई गिरावट और शीतलहर, ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। ठंड से ठिठुरते लोग गरम कपड़ों से जकड़े रहे। वहीं गरीबों के लिए आग सहारा बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed