{"_id":"c6e2df08ad706177822bc8789e9bbc67","slug":"kaushambi-news-hindi-news-379","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी-भरवारी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में टीकरडीह गांव के एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ बाइक से दवा के लिए करारी गया था। लौटते समय रास्ते में परसरा गांव के समीप मालवाहक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। वहीं दोस्त और रिश्तेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव निवासी मैकूलाल (28) पुत्र मोतीलाल मंगलवार सुबह नौढ़िया गांव के रहने वाले दोस्त मंजेश (25) के साथ बाइक से दवा लेने करारी गया था। दवा लेकर दोनों युवक करीब 1 बजे घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर करारी कस्बे का रहने वाला रिश्तेदार उमेश कुमार (35) भी था। जैसे ही उनकी बाइक परसरा गांव के समीप पहुंची। तभी सामने से आए बेकाबू मालवाहक से टकरा गई।
टक्कर के बाद तीनों युवक बाइक समेत गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर गिरे युवकों को चपेट में लेते हुए मालवाहक निकल गई। इससे मैकूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मंजेश और उमेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। परिजनों के आने के बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।