फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

साले के अंतिम संस्कार में जा रहे अधेड़ की मौत

Mon, 14 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 14 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
 रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पत्नी समेत साइकिल से जा रहे मसनी गांव के अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। सरायअकिल के समीप उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के मसनी गांव निवासी बुधई की ससुराल सरायअकिल थाने के बसुहार गांव में है। रविवार की रात उसकी पत्नी के भाई की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह वह साइकिल से पत्नी को लेकर साले के अंतिम संस्कार में शामिल होने बसुहार जा रहा था। जैसे ही उनकी साइकिल सरायअकिल कस्बे के समीप पहुंची।
विज्ञापन


 सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। सामने से लगी जोरदार टक्कर से गिरकर बुधई (45) पुत्र राम खेलावन गंभीररूप से जख्मी हो गया। जबकि पत्नी को हल्की चोटें आई। दुर्घटना हुई देख आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घायल अधेड़ को सीएचसी सरायअकिल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां दोपहर इलाज के दौरान बुधई की सांसें थम गई। मौत से पत्नी और परिवार के अन्य लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed