{"_id":"8453b8dbd0eaae78573e6e68c95cee4a","slug":"kaushambi-news-hindi-news-366","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगराजपुर: पुर्नमतदान में 583 ने की वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगराजपुर: पुर्नमतदान में 583 ने की वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी ब्लाक के मतदानकेंद्र जुगराजपुर के एक बूथ पर शुक्रवार को पुर्नमतदान कराया गया। 1101 मतदाताओं वाले इस बूथ में दिनभर के दौरान कुल 583 वोटरों ने आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर, चुनाव के दिन हुई गड़बड़ी के मद्देनजर पुर्नमतदान को बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दिनभर मतदेयस्थल छावनी सा बना रहा।
कौशाम्बी ब्लाक की 57 ग्रामसभा में पंचायत चरण के चौथे चरण में 9 दिसंबर को मतदान कराया गया था। मतदान बाद मतपत्रों के मिलान नहीं होने से हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि जितने मतपत्र फाड़कर मतदाताओं को वोट डालने के लिए दिए गए हैं। उतनी वोटिंग नहीं हुई है। इससे मतदानकर्मियों के साथ ही अफसरों के भी होश उड़ गए। वहीं इसकी भनक लगते ही प्रधान पद के प्रत्याशियों ने फर्जी वोटिंग होने का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी और अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जुगराजपुर के बूथ संख्या 144 का चुनाव निरस्त करते हुए पुर्नमतदान का निर्देश दिया। इसी फरमान के बाद शुक्रवार को जुगराजपुर ग्रामसभा के बूथ संख्या 144 पर पुर्नमतदान सुबह 7 बजे से शुरू किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराए गए पुर्नमतदान में दिनभर इक्का-दुक्का मतदाता आकर वोट डालते रहे। इससे बूथ पर पूरा दिन सन्नाटा सा ही नजर आया। बीडीओ कौशाम्बी अखिलेश त्रिपाठी और आरओ एलबी द्विवेदी ने बताया कि इस बूथ पर कुल 1101 मतदाता हैं। इनमें से पुर्नमतदान में 583 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।