Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   89 Anganwadi helpers received appointment letters

Kaushambi News: 89 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Sun, 29 Nov 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 29 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
89 Anganwadi helpers received appointment letters
आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियु​क्ति पत्र देतीं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और आयोग की सदस्य प
जिले के विभिन्न विकास खंडों में चयनित 89 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विकास भवन स्थित सरस हॉल में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन


नियुक्ति पाने वाली सहायिकाओं में मंझनपुर की आठ, सरसवां की पांच, कौशाम्बी की 28, चायल की 18, मूरतगंज की सात और सिराथू की 17 महिलाएं शामिल हैं। इनका चयन द्वितीय वरीयता के आधार पर किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराई गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त सहायिकाओं से सेवाभाव के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामेश्वर पाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---वर्जन---

महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में मिली जिम्मेदारी उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होगी। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने सहायिकाओं को पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। -- कल्पना सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed