{"_id":"6b0b22032dcadb142f02aa99","slug":"road-blocked-due-to-drain-construction-commuters-forced-to-take-a-3-km-detour-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-152437-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नाला निर्माण से रास्ता बंद, तीन किमी का लगाना पड़ रहा अतिरिक्त चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नाला निर्माण से रास्ता बंद, तीन किमी का लगाना पड़ रहा अतिरिक्त चक्कर
Sun, 29 Nov 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन के दौरान चारपहिया वाहन रोकने पर चालक और पुलिसकर्मी के बीच नोकझोंक। संवाद
चौराहे से समदा चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर नाला निर्माण के कारण आवाजाही प्रभावित है। मंझनपुर कोतवाली से ब्लॉक तक सड़क की एक लेन पर निर्माण सामग्री और मलबा रखे होने से जाम लग रहा है। इससे कलक्ट्रेट, डायट और जिला एवं सत्र न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाने वाले फरियादियों, प्रशिक्षुओं और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शनिवार सुबह से रूट डायवर्जन लागू कर दिया।
इसके तहत मंझनपुर चौराहे से समदा चौराहे की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। दोपहिया वाहनों को छूट दी गई है, जबकि समदा चौराहे से मंझनपुर की ओर सभी वाहनों का आवागमन जारी है। चार पहिया वाहन चालकों को इन दफ्तरों को जाने के लिए सिराथू पाल चौराहे से होकर करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। मार्ग से जाने को लेकर वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हो रही है। डायवर्जन कब तक लागू रहेगा, यह स्पष्ट नहीं है।
वहीं, नगर पालिका दूसरी पट्टी के फुटपाथ से मिट्टी और अतिक्रमण हटवाकर रास्ता चौड़ा करा रही है, ताकि पैदल और दोपहिया वाहन आसानी से निकल सकें।