फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

कर्तव्य के प्रति समर्पण के चलते मिला इनाम

Tue, 31 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 31 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
मंझनपुर। मुख्यमंत्री के हाथों लक्ष्मीबाई पुरस्कार हासिल करने वाली कौशाम्बी का आशा कार्यकत्री संतरा देवी के उपलब्धि पर जनपदवासी गदगद हैं। वहीं विभागीय अफसर और कर्मचारियों ने भी उनके जज्बे को सराहते हुए खुशी जाहिर की है। सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि संतरा को कर्तव्य के प्रति समर्पण का ईनाम मिला है। उसका यह पुरस्कार जिले की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन

 
बता दें कि मंझनपुर तहसील के बरलहा गांव की रहने वाली संतरा देवी मंझनपुर पीएचसी में आशा कार्यकत्री हैं। घर की माली हालत में सुधार के उद्देश्य से वर्ष 2006 में वह आशा कार्यकत्री बनीं। पति देवतादीन भी संविदा पर ही ग्राम रोजगार सेवक हैं। उधर, कार्यकत्री बनकर प्रशिक्षण लेने के बाद से ही संतरा देवी अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से निभा रही हैं। इस दौरान जहां गांव-गांव घूमकर वह महिलाओं को स्वच्छता की सीख देती हैं, वहीं प्रसूताओं, छोटे बच्चों को बीमारियों से बचाने का टीका लगाने, प्रसूताओं को सुरक्षित प्रसव के लिए पंजीकृत कराने, ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, परिवार कल्याण आदि के लिए भी जागरूक बना रही हैं।
विज्ञापन


खुद संतरा देवी का मानना है कि जब गांव की एक-एक महिला और व्यक्ति जागरूक हो जाएगा, तभी बीमारियां मिटेंगी। मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी आएगी। जनसंख्या वृद्धि भी काबू में आ जाएगी। काम के प्रति उसके इसी समर्पण को पहचानते हुए विभागीय अधिकारियों ने उसके साथ ही दो अन्य आशा कार्यकत्री आशा देवी और कांति देवी का नाम प्रस्तावित करके यहां से भेजा था। पर, लक्ष्मीबाई पुरस्कार संतरा के काम को उसकी लगन को हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed