{"_id":"a30d856bfe0e854d6db53840b4ee9db0","slug":"kaushambi-news-hindi-news-196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति व्यवस्था हुई बेपटरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति व्यवस्था हुई बेपटरी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। हालत यह है कि जिले के किसी भी कस्बे या गांव को रोस्टर मुताबिक बिजली नहीं दी जा रही है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली विभाग के अफसर और जनप्रतिनिधि लोगों के आंदोलन के बाद भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कौशाम्बी जिले की बिजली व्यवस्था महीनों से बेपटरी है। मंझनपुर समेत जिले के सभी कस्बों और गांवों में रोस्टर की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है।
इसी में लोगों को काम चलाना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिले के लोगों में गुस्सा है। सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं। इनकी फसल चौपट हो रही है। इसके अलावा आम लोगों का भी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं पानी का भी संकट गहराता जा रहा है। भरवारी, सरायअकिल सहित कई कस्बों और गांवों के लोग आंदोलन कर चुके हैं। आंदोलित लोगों को अफसरों ने व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन देकर शांत कराया था, लेकिन आंदोलन खत्म होने के बाद अधिकारी अपना वादा भूल गए हैं और परेशानी बढ़ती जा रही है। अधिकारियों की वादाखिलाफी से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से भी खफा हैं।