फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

भरवारी के सफाई कर्मी बेमियादी हड़ताल पर

Tue, 06 Oct 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 06 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
मानदेय नहीं मिलने और मांगने पर नौकरी से छुट्टी करने से तमतमाए नगर पंचायत भरवारी के सफाईकर्मियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मियों ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर मानदेय भुगतान और नौकरी से निकाले गए कर्मियों को बहाल किए जाने की मांग की। चेताया कि समस्या का समाधान होने तक उनकी हड़ताल चलती रहेगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत भरवारी के सफाईकर्मी पिछले कई दिनों से मानदेय भुगतान को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। सोमवार को इन कर्मियों ने कलेक्ट्रेट जाकर हुंकार भरी थी। मंगलवार को कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। कार्य बहिष्कार करके नगर पंचायत कार्यालय के सामने बैठे सफाईकर्मी शिवलखन, कुलदीप कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, लखनलाल, प्रदीप कुमार, रामप्रसाद, जीतेंद्र कुमार, राधिका देवी, गीता देवी, दलीप कुमार हेला आदि ने बताया कि उन्हें तीन महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मानदेय मांगने पर कई सफाईकर्मी और दैनिक वेतनभोगी मजदूरों को काम से भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


 इसका विरोध करने पर सफाईकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। नगर पंचायत के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सफाईकर्मियों ने ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी को दिया। इसमें मांग की गई है कि हटाए गए कर्मियों को दुबारा काम पर रखने के साथ ही सभी को मानदेय का भुगतान किया जाए। चेताया कि मांगें पूरी हुए बगैर वे अपनी यह हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि किसी भी कर्मचारी को काम से हटाया नहीं गया है। सिर्फ तीन कर्मचारियों को उनके मानदेय का भुगतान सिर्फ इसलिए नहीं हो पा रहा है कि उन्होंने बैंक में अपना खाता नहीं खुलवाया है। साथ ही अब तक अपना पहचानपत्र भी उपलब्ध नहीं करा सके हैं। अध्यक्ष की मानें तो सफाई कर्मियों के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यह सब विपक्षियों की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed