फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सात मजदूर झुलसे

Mon, 05 Oct 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 05 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
क्षेत्र के हिसामपुर गांव में सोमवार की सुबह हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से ट्रक पर बैठे सात मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए। सभी मजूदरों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। इन्हें एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी रिजवान (40), एखलाक अहमद (46), शकील (33), जंगली (37), हीराबाबा (42), जमील (53), और हुसैन (24) मजदूर हैं। ये सभी लोग पशुओं की खरीद-फारोख्त करने वाले एक व्यापारी  के यहां काम करते हैं। दो दिन पहले सभी मजदूर मवेशियों को ट्रक में लादकर उन्हें बेचने मेरठ गए थे।
विज्ञापन



 सोमवार को वापस आते समय जैसे ही ट्रक करारी के हिसामपुर गांव के समीप पहुंचा। सड़क किनारे लटक रहा हाईटेंशन तार ट्रक में बैठे एखलाक से टकरा गया। एखलाक के तार की  चपेट में आने से पूरे ट्रक में करंट उतर आया और वाहन की केबिन के भीतर बैठे साथी मजदूर भी चपेट में आ गए। हालांकि इसी बीच तार टूट जाने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। वरना बड़ी अनहोनी संभव थी। उधर, मजदूरों के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े। गांव के लोगों ने झुलसे हुए मजदूरों को ट्रक से बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया और इसकी जानकारी परिजनों के साथ इलाकाई पुलिस को भी दी। उधर, सभी घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed