{"_id":"0762fd44d5ebed3aeb8d405570b83186","slug":"kaushambi-news-hindi-news-175","type":"story","status":"publish","title_hn":"660 बंदियों पर बीमारी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
660 बंदियों पर बीमारी का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
दोआबा में जानलेवा डेंगू के दस्तक देने के बाद भी जिला जेल में बिजली, सफाई का ठोस इंतजाम नहीं कराया जा रहा है। इसका नतीजा है कि जेल में मच्छरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। हालात यही रहे तो कभी भी बंदी गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। इसे लेकर वे सहमे हुए हैं। परिवार के लोग भी परेशान हैं। बता दें कि कौशाम्बी जिले में खतरनाक डेंगू तेजी से अपने पांव पसार रहा है। जिले के आधा दर्जन से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
इसके बाद भी गांवों और कस्बों में सफाई आदि की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बड़ी बात है कि जिला जेल में भी डेंगू से निपटने का कोई इंतजाम नहीं है। जेल में निरुद्ध बंदी जितेन्द्र, संजय, प्रदीप, नवनीत, सुनील, मुदित, पंकज, विकास, अनिल, इशरार आदि का कहना है कि उन्हें 24 घंटे के बीच चार-पांच घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं दी जाती। रात को तो अक्सर बिजली आती ही नहीं है। इसके अलावा जेल में सफाई की भी व्यवस्था नहीं है। हर ओर गंदगी का अंबार लगा है। इसकी वजह से जेल में निरुद्ध 660 बंदियों में कभी भी यह जानलेवा बीमारी फैल सकती है। पहले भी तमाम बंदी बीमारियों की गिरफ्त में आ चुके हैं।