फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

तहसील दिवस में 140 फरियादियों को मिली तारीख

Tue, 04 Aug 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 04 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। मंझनपुर में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सर्वाधिक 161 मामले आए। इनमें 21 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी 140 फरियादियों को तारीख दे दी गई। अनुपस्थित रहने पर डीएम ने डीपीआरओ समेत तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायती पत्रों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया है। इसमें लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बता दें कि आमजन की समस्याओं का आसानी से निपटारा कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मंझनपुर सहित जिले की तीनों तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलास्तरीय तहसील दिवस मंझनपुर में डीएम अनिल कुुमार सिंह और एसपी एसए पंकज ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान राजस्व के 70, पुलिस विभाग के 33, विकास विभाग के 18, समाज कल्याण विभाग के 11, शिक्षा विभाग के 4, जल निगम के 11, बिजली विभाग के 4, आपूर्ति विभाग के 3, लीड बैंक के 2, प्रोोशन विभाग के 3, पीडब्ल्यूडी और नलकूप विभाग के एक-एक कुल 161 शिकायती पत्र आए।
विज्ञापन


इनमें से सभी विभागों के 21 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी बचे मामलों में विभागाध्यक्षों ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील दिवस में डीपीआरओ आरके भारती, मंडी समिति के सचिव और वन विभाग के प्रभारी निदेशक अनुपस्थित रहे। इस पर कड़ा एतराज जताते हुए डीएम ने तीनों अधिकारियों से हफ्ते भर के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। मंझनपुर के अलावा सिराथू और चायल में एसडीएम के साथ ही सीओ ने मौजूद रहकर लोगों की समस्या सुनी और निस्तारण किया। जिलास्तरीय तहसील दिवस में सीडीओ डॉ अरविंद कनौजिया, सीएमओ डॉ राजकुमार, पीडी आरसी पांडेय, सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार समेत विभन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed