फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News: Four youths drowned while bathing in the Ganges; fishermen rescued two; search continues

Kaushambi News : गंगा में नहाते समय पांच बच्चे डूबे, तीन को बचाया गया, दो की तलाश जारी

Thu, 14 May 2026 02:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 May 2026 02:36 PM IST
सार

कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर कछार में गंगा नदी के किनारे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बधाई पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए।

विज्ञापन
Kaushambi News: Four youths drowned while bathing in the Ganges; fishermen rescued two; search continues
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर कछार में गंगा नदी के किनारे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बधाई पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए।

विज्ञापन

महमदपुर निवासी रजनीश निषाद पुत्र संतोष निषाद और गांव के अन्य लोग बधाई पूजा के लिए महमदपुर कछार गंगा घाट गए हुए थे। इसी दौरान पांच बच्चे गंगा नदी में नहाने लगे और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। घाट पर मौजूद मछुआरों ने तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन दो बच्चे गहरे पानी में लापता हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन


जो बच्चे डूबे हैं उनमें अर्जुन निषाद (13) पुत्र नंदलाल निषाद, आर्यन (11) पुत्र सोहनलाल, साजन सरोज (14) पुत्र बिहारी लाल, आंचल निषाद (13) पुत्री नंदलाल निषाद, नकुल सरोज पुत्र गणेश शामिल हैं। जिसमें अर्जुन निषाद और आर्यन लापता हैं, जबकि शेष तीनों को सकुशल बचा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed