{"_id":"625c3ab68d901d54ff7687a4","slug":"kaushambi-missing-girl-s-body-found-in-tube-well-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : घर से लापता युवती का नलकूप में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : घर से लापता युवती का नलकूप में मिला शव, हत्या की आशंका
Sun, 17 Apr 2022 09:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:35 PM IST
सार
घटना की जानकारी पर एएसपी समर बहादुर, सीओ चायल श्यामकांत फोर्स के साथ पहुंचे। छानबीन के दौरान पता चला कि युवती करारी कोतवाली के एड़हरा गांव की रहने वाली है। शनिवार को मां से झगड़े के बाद वह लापता हो गई थी।
विज्ञापन
अंतिमा यादव। फाइल फोटो
- फोटो : Kaushambi
विस्तार
चरवा कोतवाली के दनियालपुर गांव स्थित नलकूप में रविवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जाहिर की गई गई कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद उसका शव यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर एएसपी समर बहादुर, सीओ चायल श्यामकांत फोर्स के साथ पहुंचे। छानबीन के दौरान पता चला कि युवती करारी कोतवाली के एड़हरा गांव की रहने वाली है। शनिवार को मां से झगड़े के बाद वह लापता हो गई थी। मामले में करारी पुलिस ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
दनियालपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास चिल्ला शहबाजी निवासी छोटू पटेल का नलकूप है। रविवार सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने नलकूप के पास युवती का शव देखा तो दंग रह गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि करारी कोतवाली के एड़हरा गांव से आए लोगों ने शव की शिनाख्त अंतिमा यादव (21) के रूप में की। बताया शनिवार दोपहर अंतिमा का उसकी मां से खेत से भूसा लाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अंतिमा बिना किसी से कुछ बताए कहीं चली गई।
शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इसके बाद भी अंतिमा का सुराग नहीं लगा। मामले में देर शाम करारी कोतवाली में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ श्यामकांत का कहना है मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। दुष्कर्म जैसा मामला भी प्रतीत नहीं हो रहा है। युवती के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।