{"_id":"1e246b8a83c76eafb876fa76fce92f75","slug":"kaushambi-messenger-cm-visits-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दूत का कौशाम्बी दौरा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दूत का कौशाम्बी दौरा आज
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
सिराथू/कड़ा। सपा सरकार की प्राथमिकता में शामिल लोहिया गांवों में कराए गए विकास कार्यों का सच जानने को शुक्रवार को सीएम के दूत बनकर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद आलोक सिंह कौशाम्बी आ रहे हैं। प्रमुख सचिव के आने की खबर लगते ही अधिकारीअधूरे कार्यों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को कड़ा ब्लाक के लोहिया गांव अंबाई बुर्जुग में 150 कर्मचारियों को लगाकर अधूरे पड़े काम पूरा कराने की कवायद 24 घंटे से चल रही है। गांव का एक-एक कोना चमकाया जा रहा है, ताकि सचिव के सामने अफसर-कर्मचारियों की कलई न खुल सके।
बता दें कि विकास खंड कड़ा का अंबाई बुजुर्ग गांव वित्तीय वर्ष 2012-13 में लोहिया गांव चयनित हुआ था। पर, इस गांव की हकीकत भी अन्य साधारण गांवों से अलग नहीं है। लोहिया गांव चयनित होने के बाद भी गांव की सूरत बदली नहीं है। इधर, सीएम के दूत बनकर शुक्रवार को राजस्व परिषद के सचिव आलोक सिंह कौशाम्बी आ रहे हैं। कार्यक्रम के मुताबिक सचिव को जिले के एक लोहिया गांव के विकास कार्यों की हकीकत भी खंगालनी है। जिले के अफसरों ने सचिव को अंबाई बुजुर्ग गांव का दौरा कराना तय किया है। इसके लिए इस लोहिया गांव में पिछले 24 घंटे से करीब 150 कर्मचारियों को लगाकर अधूरा काम पूरा कराया जा रहा है। 50 सफाईकर्मी लगाकर गांव का कचरा मिटाने का कोशिश की जा रही है। प्राथमिक विद्यालय और पुराने तालाब को दुरुस्त कर दिया गया है। रास्तों के गड्ढे पाटे जा रहे हैं। दर्जनभर राजगीर और मजदूर लगाकर टूटी नालियोें की मरम्मत कराई जा रही है। अधूरे पड़े शौचालयाें को रात-दिन में पूरा करा दिया गया है। वहीं लोहिया आवासों में लाभार्थियों का नाम भी लिखा दिया गया है। कोशिश है कि मुख्यमंत्री के दूत को सबकुछ ओके मिले।
लोहिया गांव अंबाई बुजुर्ग के ग्राम प्रधान सरन सिंह यादव ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके हिया तौ दो दिन से अधिकारियों ने सैकड़ों मजदूरोें को लगवा दिया है। पूरे गांव में साफ-सफाई कराने के साथ टूटी-फूटी सड़क और अन्य अधूरे पड़े कामों को पूरा कराया जा रहा है। प्रधान बोले कि बीडीओ साहब कहत हैं कि कल सचिव साहेब आवत हवै। उनका कोई कमी न दिखाय...यदि कऊनो कमी मिली तौ हम सबन की लोटिया डूब जाई। गांव के लोग इ काम होए से बहुत खुश हैं। आज दो बार बीडीओ साहब भी गांव आए रहेन।
विज्ञापन
लोहिया गांव अंबाई बुर्जुग में सचिव का दौरा कराने को चल रही तैयारी का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी समेत अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी अपने-अपने वाहनों से गांव आते रहे। विकास विभाग से जुड़ा हर अधिकारी अपने-अपने काम पूरा करने पर जोर देते रहे।
लोहिया गांव अंबाई बुजुर्ग में सालभर पहले 40 सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव हुआ था। गांववालों ने पूछताछ के दौरान बताया कि अब तक इस गांव में एक भी सोलर लाइट नहीं लगाई थी। पर, जैसे ही जांच के लिए सचिव राजस्व परिषद के गांव में आने की भनक लगी। बृहस्पतिवार को आनन-फानन में 24 लोगों के घर के सामने सोलर लाइट लगा दी गई। साथ ही ग्रामीणों को हिदायत भी दी गई है कि कोई भी सचिव के सामने अपनी जुबान नहीं खोलेगा।