फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Mafia Bablu worships Maa Durga in the morning in jail, takes breakfast,

कौशाम्बी : माफिया बबलू ने जेल में सुबह की मां दुर्गा की पूजा, लिया स्वल्पाहार, तनहाई बैरक में है शिफ्ट

Mon, 16 Oct 2023 11:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 11:36 AM IST
सार

कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली जेल से लाए गए अंडरवर्ल्ड डॉन माफिया बबलू श्रीवास्तव को कौशाम्बी की जिला जेल में तनहाई बैरक में रखा गया है। सोमवार को सुबह उसने मां दुर्गा की पूजा आराधना की। इसके बाद स्वल्पाहार लिया। वह पेशी पर जाने के लिए तैयार होकर बैठा है। 

विज्ञापन
Kaushambi: Mafia Bablu worships Maa Durga in the morning in jail, takes breakfast,
माफिया बबलू श्रीवास्तव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया बबलू श्रीवास्तव को रात करीब दो बजे कौशाम्बी जिला कारागार लाया गया। मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे तन्हाई बैरक में रखा गया है। बरेली से आए डिप्टी एसपी ने मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे जेल में दाखिल कराया। सोमवार को सुबह ही पेशी के लिए तैयार हो गया। गारद न आने की वजह से प्रयागराज पेशी पर ले जाने में देरी हो रही है। 

विज्ञापन





विज्ञापन






माफिया ने की देवी की आराधना, लिया स्वल्पाहार


कारागार में लाए गए अंडरवर्ल्स डॉन बबलू श्रीवास्तव ने ने सुबह सुरक्षा कर्मियों से देवी आराधना करने की गुजारिश की। पुलिसकर्मियों के मौजूदगी में उसे पूजा कराया गया। इसके बाद उसने स्वल्पाहार लिया। बबलू ने सुबह ही स्नान कर लिया था। इसके बाद पेशी पर जाने के लिए तैयार होकर बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

पांच सितंबर 2015 की रात दुकान बंद करके कार से घर जाते समय सराफा व्यवसायी को अगवा किया गया था। सराफा व्यवसायी पंकज महिंद्रा की जवाहर स्क्वायर कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान थी। बदमाशों ने उनकी कार संगम स्थित बंधवा में लेटे हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी थी। फिरौती के रूप में 10 करोड़ रुपये मांगे गए थे। बाद में पुलिस ने फतेहपुर जिले के एक फार्म हाउस में रात को छापा मारा तो सराफ पंकज महिंद्रा बंधे पड़े थे।

पुलिस ने मौके से माफिया के भांजे विकल्प श्रीवास्तव उर्फ गोलू पुत्र तरुण कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर निवासी महेंद्र यादव, सच्चिदानंद यादव उर्फ सचिता, बरेठी थाना थरवई निवासी चंद्रमोहन उर्फ बब्लू यादव को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 9 एमएम व 32 बोर की दो पिस्टलें, 315 बोर का तमंचा, आल्टो कार, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड आदि बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed