फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: LLB student who came to the wedding procession shot dead, case registered against six

Kaushambi : बरात में आए एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या, दोस्तों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Jan 2025 05:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 05:19 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली के लालापुर गांव में बारात आए एलएलबी के छात्र की बृहस्पतिवार रात 10 बजे तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली युवक के पेट में लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Kaushambi: LLB student who came to the wedding procession shot dead, case registered against six
अनिल कुमार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिपरी कोतवाली के लालापुर गांव में बारात आए एलएलबी के छात्र की बृहस्पतिवार रात 10 बजे तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली युवक के पेट में लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोस्तों समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली के बेगम बाजार पतरवा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र नत्थूलाल के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात आठ बजे गांव के ही सिराज पुत्र शबी अख्तर अपने साथी एयरपोर्ट कोतवाली के भगवतपुर निवासी अनिल दुबे के साथ घर पहुंचा और उसके छोटे भाई सुनील (20) को कदिलपुर गांव बर्थडे में शामिल होने के लिए कहकर घर से बुला ले गया। आरोप है कि रात करीब साढे़ दस बजे सिराज ने फोनकर बताया कि पिपरी कोतवाली के लालापुर गांव के निमंत्रण में उसके भाई सुनील को किसी ने गोली मार दी। गंभीर हालत में वह सभी उसे चरपहिया वाहन से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल लेकर आ रहें हैं।
विज्ञापन


भाई वीरेंद्र अपनी बाइक लेकर कादिलपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंच कार में बैठ कर घायल को एसआरएन लेकर पहुंचे। थोड़ी देर में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि सुनील की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। भाई वीरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सिराज, अनिल समेत चार अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या समेत एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शव पोस्टमार्टम लिए भेज घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे और पटाखों के शोर में मारी गोली

बृहस्पतिवार की रात दोस्तों के साथ शादी में आए सुनील को द्वारपूजा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे और पटाखों के बीच गोली मारी गई। इसलिए लोगों का ध्यान उसकी तरफ नहीं गया। दूल्हे को लेकर चल रहा बग्घी चालक ने सुनील को तड़पता देखा तो लोगों को जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान साथियों ने उसे आनन फानन घायल को कार में लाद कर इलाज के लिए प्रयागराज निकल गए।

दो थानो की पुलिस पूरी रात खंगालती रही सीसीटीवी फुटेज

सुनील को गोली मारने की घटना की जानकारी पाकर पुलिस कादिलपुर, चायल और पूरामुफ्ती के दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। फोन पर भाई ने पहले कदिलपुर बर्थडे पार्टी में शामिल होने बताया था जबकि थोड़ी देर बाद लालापुर में शादी समारोह युवक को गोली से घायल होने की सूचना मिली। ऐसे में पूरामुफ्ती और पिपरी पुलिस पूरी रात की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।

मृत्यु से पहले अनिल ने सिराज और अनिल पर लगाया था आरोप गोली मारने का आरोप

वीरेंद्र के मुताबिक वह सभी घायल सुनील को एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटाने के बाद सिराज साथियों संग अस्पताल से फरार हो गया। इस बीच घायल भाई सुनील ने बेहोश होने के पहले भाई वीरेंद्र को बताया कि सिराज और अनिल ने अपने अन्य चार साथियों साथ मिलकर उसे तमंचे से पेट में गोली मारी है।

दोस्तों से अक्सर पर एयरपोर्ट पर मिलता सुनील

भगवतपुर गांव निवासी आरोपी अनिल से सुनील एयरपोर्ट के पास अक्सर मिलता था। बताया जा रहा है कि अनिल प्लाटिंग करता है। वहीं वह सभी दोस्त मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed