फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Life imprisonment for father who raped minor daughter

कौशाम्बी : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास

Thu, 12 May 2022 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 May 2022 08:06 PM IST
सार

कड़ाधाम कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पिता सुरेंद्र कुमार सरोज शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म करता है। किशोरी की मां की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Kaushambi: Life imprisonment for father who raped minor daughter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन साल पहले नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी पिता को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये अर्थदंड जमा करने का आदेश दिया। फैसला सुनाए जाने के बाद आरोपी को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन



कड़ाधाम कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पिता सुरेंद्र कुमार सरोज शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म करता है। किशोरी की मां की मौत हो चुकी थी। वर्ष 2019 में किसी तरह अपने ननिहाल पहुंची किशोरी ने आपबीती बताई तो परिवार के लोग दंग रह गए। 29 सितंबर 2019 को किशोरी ने पिता के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन



मामला अपर जिला जज कक्ष संख्या नौ योगेश कुमार की कोर्ट में विचाराधीन था। अभियोजन की तरफ से शासकीय अधिवक्ता पुरुषोत्तम लाल गुप्ता ने सात गवाह प्रस्तुत कर आरोपी के कृत्य को जघन्य बताते हुए सख्त सजा दिए जाने की मांग की। पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने के साथ ही दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपये अर्थदंड भी जमा कराने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी के पुनर्वास के लिए तीन लाख दिए जाने का आदेश
नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के साथ ही अदालत किशोरी के पुनर्वास के लिए भी गंभीर दिखी। अदालत ने सरकार को तीन लाख रुपये पीड़िता के पुनर्वास के लिए मुहैया कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed