फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: In the Bharat Jodo Yatra of Congress party, sticks, kicks and punches fiercely in Bharwari town

कौशांबी : कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में भरवारी कस्बे में जमकर चले लाठी डंडे, लात घूंसे

Mon, 12 Dec 2022 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 08:12 PM IST
सार

घटना के अनुसार भरवारी कस्बे में सोमवार की शाम तीन बजे पहुंची कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमकर मारपीट हो गई। यात्रा के दौरान जमकर लाठी डंडे और लात घुसे चले। मारपीट के दौरान दुकान में कार्यकर्ता घुस गए। मारपीट में कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

विज्ञापन
Kaushambi: In the Bharat Jodo Yatra of Congress party, sticks, kicks and punches fiercely in Bharwari town
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भरवारी कस्बे में भिड़े कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिले के भरवारी कस्बे में कांग्रेस पार्टी के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सड़क पर हुई मारपीट से पार्टी की काफी किरकिरी हुई। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुयाई में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने से पहले पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में हो रही मारपीट रुकी।

विज्ञापन



घटना के अनुसार भरवारी कस्बे में सोमवार की शाम तीन बजे पहुंची कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमकर मारपीट हो गई। यात्रा के दौरान जमकर लाठी डंडे और लात घुसे चले। मारपीट के दौरान दुकान में कार्यकर्ता घुस गए। मारपीट में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सामने हुई मारपीट में अफरातफरी मच गई। मारपीट की घटना मोबाइल में कैद हो गई।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में भरवारी कस्बे में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के जिले के दिग्गज नेता जिले में महामंत्री और पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में काम कर रहे एक नेता को यात्रा में मारपीट, भगदड़ को रोकने के लिए पुलिस को सूचना देना पड़ीl सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालत को काबू में पाया। इस मारपीट में कई कांग्रेसी घायल हो गए।

सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा का कौशांबी में पदयात्रा कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के अगुवाई में निकालनी थी। जैसे ही कस्बे में पहुंची तभी यात्रा में लाठी-डंडे चलने लगे स्थिति यह रही कि एक दूसरे से बचने के लिए कार्यकर्ता दुकानों में छिपते हुए नजर आए। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह हालत पर काबू पाया गया। जन चर्चा पर जाएं तो इस मारपीट के दौरान मुख्य रूप से पार्टी के प्रभारी जिला अध्यक्ष रहे नेता जो की पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं उनके आपसी विवाद के चलते हुआ।


इस सम्बंध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरूण कुमार विद्यार्थी ने बताया कि दो गुटों की आपसी लड़ाई थी। मासूक प्रधान और मिसबाहुल ऐन का आपसी विवाद था। इससे कांग्रेस पार्टी का कोई लेना देना नहीं है l एसओ कोखराज तेज बहादुर सिंह चंदेल ने बताया कि रोही बाईपास से यात्रा सकुशल निकाल दिया था। यात्रा में पुलिस चल रही थी। यात्रा जब भरवारी रेलवे फाटक पार कर गई तब दो गुट आपस भीड़ गए थे। पुलिस के पहुंचते ही मारपीट करने वाले मौके पर नहीं मिले। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed