फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: House raided at the house of SP leader who made indecent remarks against MP

Kaushambi : सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता के घर दबिश

Sat, 21 May 2022 11:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 May 2022 11:26 PM IST
सार

मंझनपुर कस्बे की पूर्व चेयरमैन हाशिमी बेगम के बेटे सपा नेता शबीह हैदर मीनू के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। मामले में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शबीह हैदर की मंझनपुर स्थित 1.2 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की गई।

विज्ञापन
Kaushambi: House raided at the house of SP leader who made indecent remarks against MP
prayagraj news : विनोद सोनकर सांसद, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा। - फोटो : prayagraj

विस्तार

सांसद विनोद सोनकर के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले सपा नेता के भाई के यहां शनिवार दोपहर में पुलिस ने दबिश दी। हालांकि पुलिस के छापेमारी की भनक लगते ही सपा नेता का भाई मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर मिले परिवार के लोगों से कहा कि आरोपी को पुलिस के सामने सरेंडर कर दे। अगर वह हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



मंझनपुर कस्बे की पूर्व चेयरमैन हाशिमी बेगम के बेटे सपा नेता शबीह हैदर मीनू के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। मामले में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शबीह हैदर की मंझनपुर स्थित 1.2 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की गई। इसी के अगले दिन सपा नेता के भाई मोहम्मद मेहंदी के खिलाफ पुलिस ने सांसद विनोद सोनकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन



यह मुकदमा सांसद के करीबी महेश सोनकर ने दर्ज कराया था। इस मामले में शनिवार दोपहर सदर कोतवाली विनोद सिंह भारी फोर्स के साथ सपा नेता के घर पहुंचे। वहां तलाशी के दौरान आरोपी मोहम्मद नहीं मिला। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने परिजनों से कहा कि आरोपी पुलिस के सामने हाजिर हो जाए, नहीं तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed