Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Fire broke out in policeman's residence, fire station was a short distance away, still did not reac

Kaushambi : पुलिसकर्मी के आवास में लगी आग, चंद कम पर फायर स्टेशन, फिर भी नहीं पहुंचा समय से

Fri, 15 Nov 2024 06:37 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 06:37 PM IST
सार

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा के मुंशी श्याम शर्मा सैनी कोतवाली परिसर के आवासीय भवन में अकेले रहते हैं। बताया कि शुक्रवार की सुबह वह आवास में ताला बंद कर ड्यूटी करने चले गए थे। कुछ देर बाद शार्ट सर्किट से घर के अंदर आग लग गई।

विज्ञापन
Kaushambi: Fire broke out in policeman's residence, fire station was a short distance away, still did not reac
पुलिसकर्मी के घर में आग लगने के बाद उठता धुआं। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सैनी कोतवाली परिसर स्थित सीओ सिराथू के मुंशी के सरकारी आवास में शुक्रवार सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। धुंए के गुबार से पड़ोसी अवासों में रहे लोगों का दम घुटने लगा। पुलिस कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की जद में आने से तकरीबन एक लाख रुपये कीमती गृहस्थी जलकर राख हो गई। वक्त पर फायर बिग्रेड के नहीं पहुंचने को लेकर पुलिस कर्मियों में नाराजगी रही।

विज्ञापन


सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा के मुंशी श्याम शर्मा सैनी कोतवाली परिसर के आवासीय भवन में अकेले रहते हैं। बताया कि शुक्रवार की सुबह वह आवास में ताला बंद कर ड्यूटी करने चले गए थे। कुछ देर बाद शार्ट सर्किट से घर के अंदर आग लग गई। आग की लपटें व धुंए के गुबार से पड़ोसी आवास में रहने वालों का दम घुटने लगा। इस पर पड़ोसी शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोरगुल सुन जुटे पुलिस कर्मियों ने घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना के बाद भी वक्त पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। जबकि, सैनी कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर फायर स्टेशन है। इसे लेकर दरोगा-सिपाहियों में नाराजगी रही। मंझनपुर फायर स्टेशन से जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचता, तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। इसे लेकर पुलिस कर्मियों में नाराजगी रही। मुंशी के मुताबिक आग की जद में आने से टीवी, फ्रिज, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर समेत तकरीबन एक लाख रुपये कीमती गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है।

सैनी फायर स्टेशन में एक गाड़ी और एक ही ड्राइवर है। नौढ़िया गांव के कुएं में गिरी गाय को बाहर निकालने चली गई थी। मंझनपुर फायर स्टेशन से गाड़ी मंगाउ जाने के कारण पहुंचने में देरी हुई। - हंसराज सरोज-फायरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed