{"_id":"60f82476ad120a60d62674a7","slug":"kaushambi-farmer-killed-in-bull-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : सांड़ के हमले में किसान की मौत, खेत की रखवाली करते समय किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : सांड़ के हमले में किसान की मौत, खेत की रखवाली करते समय किया हमला
Wed, 21 Jul 2021 07:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:13 PM IST
सार
- खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला, मौत
- मंगलवार शाम पइंसा के जगन्नाथपुर गांव में हुई घटना
विज्ञापन
bull attack
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पइंसा कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव में मंगलवार शाम खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी किसान को इलाज के लिए परिवार के लोग प्रयागराज के अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
जगन्नाथपुर गांव का नत्थू पाल (62) किसानी करता है। नत्थू मंगलवार को अपने खेत में धान की बेहन की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान एक सांड़ खेत में घुस आया। नत्थू उसे भगाने पहुंचा तो सांड़ ने हमला कर दिया। खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने घटना देखी तो किसी तरह नत्थू को सांड़ से बचाया। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग नत्थू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान नत्थू की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।