{"_id":"615db3368ebc3ed0913499a8","slug":"kaushambi-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-paid-tribute-to-his-father-on-his-death-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : पैतृक आवास पहुंच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुण्यतिथि पर पिता को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : पैतृक आवास पहुंच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुण्यतिथि पर पिता को दी श्रद्धांजलि
Wed, 06 Oct 2021 08:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम।
- फोटो : प्रयागराज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को पैतृक आवास सिराथू पहुंचे। जहां पर उन्होंने पिता स्व. श्याम लाल की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधि विधान के साथ हवन पूजन किया गया। डिप्टी सीएम के पिता की पुण्यतिथि होने के कारण उनके आवास पर सुबह से ही भाजपाइयों सहित कस्बे के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।
डिप्टी सीएम ने माता एवं बड़े भाई सुखलाल और भाभी से मुलाकात करते हुए आशीर्वाद लिया। परिवार के छोटे सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। डिप्टी सीएम ने कहा कि वह पिता के बताए मार्ग पर चलकर जनता की लगातार सेवा करते रहेंगे। उन्हीं की प्रेरणा और मार्गदर्शन के चलते वह इस मुकाम पर पहुंचे है। निश्चित तौर से आज पिता की कमी तो बहुत खल रही है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, सांसद विनोद सोनकर, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद, विधायक सदर लाल बहादुर, विधायक चायल संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश पाल, उपाध्यक्ष बच्चा केशरवानी, अरूण केशरवानी, धर्मराज मौर्य आदि सैकड़ों भाजपाई सहित कस्बाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिव्यांगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा : केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू स्थित आवास पर 35 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिलें वितरित की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी दिव्यांगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
केशव ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के हित के लिए ठोस कदम उठा रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबी हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन विरोधी दलों को सरकार की यह कार्यशैली रास नहीं आ रही है। विरोधी दलों को लगता है कि यदि गरीबी दूर होकर जातिवाद की दीवारें टूटीं तो वह राजनीति किसके सहारे करेंगे।
उन्होंने दिव्यांगों से कहा कि किसी भी तरह की हीन भावना को मन में न रखें और शारीरिक क्षमता के अनुरूप अपने पसंद का कार्य करें। इस दौरान सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, सदर विधायक लाल बहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, रमेश पाल, बच्चा केशरवानी, अरुण केशरवानी, सुनील मिश्रा, कृष्णा रौनियार समेत सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम ने आम लोगों से की मुलाकात
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पिता की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन किया। इसके बाद वह दूर-दराज से आए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अपनों की तरह सभी लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।