फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi crime news

अपह्त किशोरी के पिता व चाचा को कोतवाली में बैठाकर टार्चर कर रही पुलिस

Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi crime news
Kaushambi crime news
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस एक अपहत किशोरी के पिता व चाचा को तीन दिन से कोतवाली में बैठाकर टार्चर कर रही है। उनपर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। नहीं मानने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। इससे परेशान गृहस्वामिनी ने गुरुवार को मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोंसाईतारा गांव की सुनीता देवी ने बताया कि 28 जून को पड़ोसी युवक ने अपने बहनोई के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इल्जाम है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के बाद सांठगांठ कर कोतवाली से छोड़ दिया। बुधवार को एक दरोगा और एक सिपाही गांव पहुंचकर अपहत लड़की के पिता मिठाई लाल और चाचा को पकड़ ले गए। अब उन्हें कोतवाली में बैठाकर तरह-तरह से यातनाएं दी जा रही हैं। समझौता नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी देने के साथ मनबढ़ दरोगा-सिपाही आते-जाते दो-चार डंडे भी जड़ देते हैं।
विज्ञापन

परिवार वालों को दोनों से मिलने नहीं दिया जाता है। पुलिस की इस दादागीरी को लेकर पूरा परिवार सहमा हुआ है। उधर, लड़की का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उसकी मां ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। मामले में सीओ सिटी एसएन पाठक का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed