फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Crime News Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt

तिहरे हत्याकांड : कातिलों के घर पर बुलडोजर चलवाने पर अड़े, हत्या के बाद गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल

Fri, 15 Sep 2023 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 05:49 PM IST
सार

Kaushambi Triple Murder : घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराने की मांग की। गांव में पहुंच एडीजी भानु भास्कर, आईजी चंद्रप्रकाश, एसपी बृजेश श्रीवास्तव से मृतक के परिजनों ने आरोपियों का घर बुलडोजर से ध्वस्त करने की मांग की।

विज्ञापन
Kaushambi Crime News Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
अधिकारियों से बुलडोजर चलाने की गुहार लगाता पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशांबी में संदीपनघाट थाना क्षेत्र का मोहिद्दीनपुर गौस गांव बृहस्पतिवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। 10 बिस्वा जमीन को लेकर चल रहे विवाद में चौहान और यादव बिरादरी के लोगों ने अनुसूचित जाति के तीन लोगों बेटी, दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका छह माह की गर्भवती थी।

विज्ञापन






विज्ञापन






कातिलों ने युवक के सिर और गर्दन में दो गोली मारी, जबकि पिता और पुत्र को गले में एक-एक गोली मारकर मौत को घाट उतार दिया। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। चारों तरफ सिर्फ पुलिस फोर्स ही दिखाई दे रही है। पूरे गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया। गांव के अंदर किसी को भी दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है। पीड़ित परिजन आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi Crime News Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

गांव में सियापा, अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात

घटना के बाद पूरे गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया है और पुलिस फोर्स लगा दी गई है। गांव के अंदर किसी के भी प्रवेश करने पर मनाही है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। भूख प्यास के व्याकुल मवेशियों की आवाज ही सुनाई दे रही है। उनको चारा पानी देने वाला भी कोई नहीं बचा है। गांव में सिर्फ दो घर ही पासी हैं। शेष आबादी चौहान और यादव जाति के लोगों की है। हत्या का आरोप चौहान और यादव जाति पर होने के कारण गांव के सारे पुरुष भूमिगत हो गए हैं। उनके घरों में ताले लटके हुए हैं। जो लोग घर के अंदर हैं भी वह बाहर नहीं निकल रहे हैं।

Kaushambi Crime News Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
तीन हत्याओं के बाद घरों में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला

10 बिस्वा जमीन के लिए चल रहा था विवाद

मृतक शिवसागर (22) कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककराबाद गांव का रहने वाला था। वह दो साल से मोहिद्दीनपुर गौस में सहज सेवा केंद्र का संचालन करता था। उसकी शादी पड़ोस गांव छबिलहां के रहने वाले होरीलाल सरोज (60) की बेटी बृजकली से दो साल पहले शादी हुई थी। वह पास में ही सहज जन सेवा केंद्र का संचालन करता था। कुछ समय पहले उसने गांव के ही धोबी बिरादरी के एक व्यक्ति से 10 बिस्वा जमीन पट्टे पर लिया था। उसने इसका अनुबंध भी कराया था। पट्टे की जमीन पर उसे कब्जा नहीं मिल पा रहा था। भूमि पर यादव और चौहान बिरादरी के लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसी को लेकर उसका विवाद चल रहा था। 

Kaushambi Crime News Daughter, Son-In-Law And Father-In-Law Shot Dead, Family Members Burnt
हत्या के बाद घरों में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने पर अड़े

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराने की मांग की। गांव में पहुंच एडीजी भानु भास्कर, आईजी चंद्रप्रकाश, एसपी बृजेश श्रीवास्तव से मृतक के परिजनों ने आरोपियों का घर बुलडोजर से ध्वस्त करने की मांग की। अधिकारियों से कहा कि बड़े बड़े लोगों की हत्या होने पर प्रशासन आरोपियों का घर बुलडोजर से गिरवा देती है। आज एक गरीब परिवार के तीन लोगों की हत्या हुई है। गरीबों की भी सरकार सुनवाई करे और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर पीड़ितों के साथ न्याय करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed