फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Crime: Kalyugi son killed his mother, hid the body in the garden, used to doubt her character.

Kaushambi Crime : कलयुगी बेटे ने मां को मार डाला, शव को बगीचे में छिपाया, चरित्र पर करता था शक

Wed, 01 May 2024 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2024 12:06 PM IST
सार

ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले बेटे ने चरित्र पर शक होने पर मां की पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना छोटे बेटे के सामने हुई। बदहवास छोटे बेटे ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो पुलिस भी सन्न रह गई। शव को पुलिस ने घर से कुछ दूर स्थित बगीचे से बरामद किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे बुधवार दोपहर पुलिस ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Kaushambi Crime: Kalyugi son killed his mother, hid the body in the garden, used to doubt her character.
संगीता। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संदीपन घाट कोतवाली के कोइलहा स्थित एक ईंट भट्ठे पर कलियुगी बेटे ने पिटाई करने के बाद अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर से कुछ दूर यूके लिप्टस के बगीचे में छिपा दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी बेटे को पुलिस ने दोपहर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के चायल इलाके के रहने वाली संगीता (38) पत्नी स्व. नत्थू संदीपनघाट थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव में स्थित एचबीएफ ईंट भट्ठे पर अपने दो बेटों अजय (22) और जैकी (15) के साथ रहती है। मंगलवार की रात आठ बजे संगीता का उसके बेटे अजय से विवाद हो गया। छोटे बेटे जैकी के अनुसार बड़े भाई अजय ने मां की पिटाई करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ले जाकर घर से कुछ दूर पर स्थित यूकेलिप्टस के बगीचे में छिपा दिया।
विज्ञापन


छोटे बेटे ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी तो पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी अजय फरार हो गया। दूसरे दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तर कर लिया। जैकी की तहरीर पर अजय के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के चरित्र पर शक करता था बेटा

घटना के चश्मदीद छोटे बेटे जैकी ने बताया कि उसका बड़ा भाई अजय मां के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच कहा सुनी होती थी। मंगलवार की रात भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। इसके बाद बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। 

पति ने एक साल पहले फांसी लगाकर दे दी थी जान

पुलिस को छानबीन में पता चला है कि संगीता का पति नत्थू भी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आरोप है कि पत्नी की इन्हीं हरकतों से तंग आग कर उसने एक साल पहले मनौरी वाले घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। 

मां की हत्या के बाद अनाथ हो गए बच्चे

संगीता पत्नी स्व. नत्थू सरोज के सात बच्चे हैं। उसने तीन साल पहले बड़ी बेटी काजल की शादी कर दी थी। नत्थू की मौते बाद मां संगीता ही बच्चों का सहारा थी और मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करती थी। संगीता की मौत के बाद उसके छह बच्चे अजय (20), जैकी (18), शनि (14), सोनी (11), रानी (06), गुड़िया (03) अनाथ हो गए हैं।

इनका कहना है

चरित्रहीन होने के शक पर विवाद के बाद बड़े बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी है। छोटे बेटे की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - भुवनेश चौबे, थाना प्रभारी, संदीपन घाट कोतवाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed