{"_id":"68628f274264e8cb40019b6c","slug":"kaushambi-constable-hobby-of-making-reels-proved-costly-sp-suspended-him-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : सिपाही को रील बनाने का शौक पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : सिपाही को रील बनाने का शौक पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Mon, 30 Jun 2025 06:50 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:50 PM IST
सार
सरायअकिल कोतवाली में तैनात आरक्षी को रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना मंहगा पड़ गया।अनुशासन हीनता के आरोप में एसपी राजेश कुमार ने उसे लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सरायअकिल कोतवाली में तैनात आरक्षी को रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना मंहगा पड़ गया। अनुशासनहीनता के आरोप में एसपी राजेश कुमार ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। सिपाही के लाइन हाजिर की खबर सुनकर पुलिस विभाग में रील बनाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली में आरक्षी अंकुर तिवारी की तैनाती तीन साल से है। अपने कारगुजारियों के कारण वह विभाग समेत इलाकाई लोगों में हमेशा चर्चा का विषय बने रहे। पिछले कई महीनों से अंकुर को रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का नशा सवार हो गया। प्रतिदिन वह तरह-तरह के रील और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रहे थे। सोमवार को अंकुर ने वर्दी में थाना परिसर में एक वीडियो बनाया जिसमें वह "हम ब्राह्मण हैं, पूरा सिस्टम हिला देते हैं, जब ज्ञान और शान दोनों दिखाते हैं" वाल म्यूजिक जोड़कर अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
पोस्ट वीडियो रील में उनके पीछे एक महिला कांस्टेबल भी वर्दी में दिखाई पड़ रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वीडियो पोस्ट होने की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन अंकुर का यह वीडियो रील कई ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भी अपने-अपने एकाउंट से रिपोस्ट और शेयर किया। वर्दी में जाति विशेष के नाम का म्यूजिक जोड़कर रील बनाने को एसपी राजेश कुमार ने पुलिस विभाग की अनुशासन हीनता माना। सोमवार को इसी आरोप में संज्ञान लेते हुए उन्होंने आरक्षी अंकुर तिवारी को लाइन भेजकर विभाग में नौकरी करने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन