फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Case against SP leader's brother in indecent remarks against MP

 Kaushambi : भाजपा सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में सपा नेता पर मुकदमा, एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
सार

सांसद विनोद सोनकर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री के साथ है। पार्टी ने उन्हें त्रिपुरा का प्रभारी का प्रभारी बनाया है। पिछले दिनों मंझनपुर कस्बा में रहने वाले सपा नेता शबीह हैदर मीनू के भाई मोहम्मद ने सांसद को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Kaushambi: Case against SP leader's brother in indecent remarks against MP
कौशाम्बी में सपा नेता शबीह हैदर की संपत्ति कुर्क करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा नेता की एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर प्रशासन ने लगाया सरकारी बोर्ड

विज्ञापन


सपा नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू रिजवी की मुख्यालय स्थित एक करोड़ दो लाख 91 हजार की अचल संपत्ति पर बुधवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी कब्जे का बोर्ड गाड़ दिया। मुख्यालय में कुर्की की यह पहली और सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। 


शबीह हैदर मीनू सदर चेयरमैन रही हाशिमी बेगम के पुत्र हैं। वर्ष 2018 में शबीह हैदर के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। मीनू पर आरोप है कि उन्होंने गैंग बनाकर तमाम सरकारी व गैर सरकारी जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा किया। इस मामले में मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार ने शबीह हैदर की एक करोड़ दो लाख 91 हजार की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन



जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में बुधवार को एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, इंस्पेक्टर विनोद सिंह पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे और माइक से एलान कराने के बाद जब्त की गई संपत्तियों पर सरकारी बोर्ड लगवा दिया। अफसरों की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो मीनू को गैंग लीडर बनाया गया है। गैंग में जिन लोगों को शामिल किया गया है उनकी भी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी कोतवाली में भी भाजपा के जिला मंत्री ने दर्ज कराया केस
मंझनपुर निवासी सपा नेता सबीह हैदर उर्फ मीनू रिजवी के भाई मोहम्मद ने सांसद के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को भी गाली-गलौच किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पार्टी के जिला मंत्री कोरियों निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ बब्बू सिंह ने मोहम्मद के खिलाफ बुधवार को सैनी कोतवाली में मामला दर्ज कराया। गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में सपा नेता के भाई के खिलाफ मुकदमा
सपा नेता शबीह हैदर मीनू की मुसीबत बढ़ती जा रही है। बुधवार को एक तरफ जहां गैंगस्टर मामले में आरोपी बनाए गए सपा नेता की एक करोड़ दो लाख 91 हजार की सम्पत्ति को प्रशासन ने कुर्क किया, वहीं दूसरी तरफ नेता के भाई के खिलाफ सदर कोतवाली में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। सपा नेता के भाई ने पिछले दिनों सांसद विनोद सोनकर को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।


सांसद विनोद सोनकर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री के साथ है। पार्टी ने उन्हें त्रिपुरा का प्रभारी का प्रभारी बनाया है। पिछले दिनों मंझनपुर कस्बा में रहने वाले सपा नेता शबीह हैदर मीनू के भाई मोहम्मद ने सांसद को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।


इसे लेकर सांसद के करीबी महेश सोनकर ने मंगलवार को मोहम्मद के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने देर रात मोहम्मद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर मंगलवार को ही जिला मजिस्ट्रेट ने सपा नेता की सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था, जिस पर बुधवार को अफसरों ने सरकारी बोर्ड गाड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed