फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi : Body of father and son found inside house stirred by possibility of death in tantra mantra

घर के अंदर मिला पिता-पुत्र का शव, तंत्र-मंत्र के फेर में हत्या की आशंका से हड़कंप

Fri, 20 Nov 2020 02:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi : Body of father and son found inside house stirred by possibility of death in tantra mantra
Murder

पिपरी कोतवाली के चायल कस्बे में पिता-पुत्र की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खून से लथपथ नौसे (30) उसके बेटे अनवर (4) के शव कमरे में मिले, जबकि पत्नी बदहवास हालत में घर के अंदर मिली। बेहोशी की हालत में मृतक की पत्नी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया तंत्र मंत्र की बात सामने आई है। 

विज्ञापन

Kaushambi : Body of father and son found inside house stirred by possibility of death in tantra mantra
कत्ल

चायल कस्बा निवासी नौसे उर्फ वकील अहमद पुत्र शकील अहमद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह पत्नी गुलनाज बानो और तीन बच्चों अनवर (4), वाजिहा खातून (6) व ढाई माह की मासूम बेटी मायरा खातून के साथ मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन के चलते पिछले दिनों वह घर आ गया था। यहां पर भी वह सिलाई करके परिवार का खर्च चला रहा था।

इधर कुछ दिनों से नौसे की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। इस कारण वह तंत्र मंत्र करने वाले अपने साढू बब्लू अहमद निवासी बेगम बाजार मुंडेरा, प्रयागराज के संपर्क में था। दो दिन पहले नौसे का साढू अपनी पत्नी व सास के साथ नौसे के यहां आया था। इस दौरान पड़ोसियों ने घर के अंदर से कराहने जैसी डरावनी आवाज सुनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi : Body of father and son found inside house stirred by possibility of death in tantra mantra
हत्या
शुक्रवार सुबह नौसे और अनवर की घर के भीतर रक्तरंजित लाश मिली। हमलावरों ने बड़ी बेरहमी के साथ चाकुओं से गोदकर हत्या की थी। सूचना मिलने पर डीएम अमित कुमार सिंह, एडीजी प्रेमप्रकाश, एसपी अभिनंदन ने पुलिस फोर्स व डाग स्क्वाएड टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तंत्र मंत्र से संबंधित लग रहा है। मामले में मृतक के बड़े भाई शकील अहमद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। सीओ श्यामकांत का दावा है कि मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही हत्यारोपी गिरफ्त में होंगे। इंस्पेक्टर विजय कुमार राय का कहना है कि साढू की धरपकड़ के लिए टीम को लगा दिया गया है।

फील्ड यूनिट ने की जांच

फील्ड यूनिट टीम को जांच के दौरान मौके पर कई तांबे और चांदी के पुराने सिक्के व तंत्रमंत्र से जुड़ीं चीजें मिलीं है। टीम ने कमरे में खुदी हुई जमीन की मिट्टी, पास ही कटा हुआ नींबू, जला हुआ कपड़ा, सूखी लाल मिर्च और रक्त रंजित चाकू बरामद किया है। टीम ने फिंगर प्रिंट और बिस्तर में पड़े खून का नमूना एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed