कौशाम्बी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: सपा-भाजपा ने दो-दो व निर्दलियों का चार सीट पर कब्जा
- नेवादा में मुकाबला बराबर होने पर डीएम-एसपी की मौजूदगी में लॉटरी के जरिये निकाला गया परिणाम
- मंझनपुर में पुर्न मतगणना की मांग को लेकर सपाइयों ने किया हंगामा
- कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के सात विकास खंडों में हुआ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव
- चायल ब्लॉक में इकलौता नामांकन होने से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे दिलीप प्रजापति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जिले के सात विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव हुआ। मतों की गिनती के बाद शाम को आए नतीजों में सपा-भाजपा ने दो-दो सीटों पर कब्जा किया। जबकि चार अन्य सीटों पर निर्दलियों ने बाजी मारी। इनमें से चायल ब्लॉक में दिलीप प्रजापति का निर्विरोध निर्वाचन भी शामिल है। नेवादा ब्लॉक में मुकाबला टाई होने पर डीएम-एसपी की मौजूदगी में लॉटरी के जरिये परिणाम की घोषणा की गई। जबकि (मंझनपुर) सदर ब्लॉक में पुर्न मतगणना की मांग को लेकर सपाइयों ने हंगामा किया। बाद में एएसपी ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। नतीजों का एलान होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थक खुशी से उछल पड़े। शाम को कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने सभी विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।
जिले के आठ विकास खंडों में से सात पर शनिवार की सुबह 11 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। भारी गहमागहमी के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बारी-बारी से संबंधित ब्लॉकों में पहुंचकर मतदान किया। निर्धारित समयावधि तीन बजे से घंटे भर पहले ही तकरीबन सभी ब्लॉकों में मतदान पूर्ण हो गया था। तीन बजे के बाद मतों की गिनती प्रारंभ हुई। महज आधे घंटे में ही नतीजे आ गए। डिप्टी सीएम केशव मौर्या के गृहनगर सिराथू से भाजपा प्रत्याशी सीतू मौर्या चुनाव जीत गईं। चुनाव में सीतू को 59 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी निर्मला देवी को महज पांच वोट मिले।
बाद में सपाइयों को एएसपी समर बहादुर ने समझाबुझाकर किसी तरह शांत कराया। मूरतगंज में सपा समर्थित राम प्रसाद चुनाव जीत गए। रामप्रसाद को 54 व भाजपा के शिवमूरत को सिर्फ 18 मत मिले। कौशाम्बी ब्लॉक से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या द्विवेदी ने भाजपा की मालती देवी को करारी शिकस्त दी। संध्या को 52 व मालती को 24 मत मिले। सरसवां से निर्दलीय अमर सिंह ने चुनाव जीत लिया। चुनाव में अमर सिंह को 60 व आरती को 20 वोट मिले। नेवादा ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशी केलपति व प्रदीप कुमार को बराबर वोट मिलने के कारण मुकाबला टाई हो गया था। सूचना के बाद पहुंचे डीएम-एसपी की मौजूदगी में लाटरी के जरिये परिणाम निकाला गया। जिसमें केलपति विजयी हुईं।