फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Bee attack on Manjhanpur polling booth

कौशाम्बी : मंझनपुर पोलिंग बूथ पर मधुमक्खियों का हमला

Sun, 27 Feb 2022 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 11:39 PM IST
सार

विधानसभा मंझनपुर के पोलिंग बूथ उन्नो में वोट डालने के लिए मतदाताओं ने सुबह से ही लाइन लगा दी थी। मतदान भी सुचारू रूप से चल रहा था। बूथ  के पास एक पेड़ में लगे मधुमक्खी के छाते पर किसी ने शाम चार बर्जे इंट मार दी।  इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Kaushambi: Bee attack on Manjhanpur polling booth
honey bee - फोटो : social media

विस्तार

सदर विधानसभा के ऊनो गांव स्थित पोलिंग बूथ पर मधुमक्खियों के हमले से कुछ देर के लिए मतदान बाधित हो गया है। मधुमक्खियों ने मतदान करने पहुंचे वोटर दंपती को निशाना बनाया। सुरक्षा कर्मियों ने महिला को बचा लिया। एक वोटर को मधुमक्खियों ने काट कर घायल कर जख्मी कर दिया। 

विज्ञापन




विधानसभा मंझनपुर के पोलिंग बूथ उन्नो में वोट डालने के लिए मतदाताओं ने सुबह से ही लाइन लगा दी थी। मतदान भी सुचारू रूप से चल रहा था। बूथ  के पास एक पेड़ में लगे मधुमक्खी के छाते पर किसी ने शाम चार बर्जे इंट मार दी।  इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन





मक्खन लाल व उनकी पत्नी लीलावती मधुमक्खियों के शिकार हुए। सुरक्षाकर्मियों ने महिला लीलावती को जैकेट से ढंक कर मधुमक्खियों से बचा लिया। लेकिन मक्खन मक्खियों से घिर गए। मधुमक्खियों ने मक्खन लाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया अस्पताल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोलिंग बूथों पर नहीं दिखा सैनिटाइजर व हैंड ग्लब्ज
विधानसभा में मतदाता सुरक्षित तरीके से मतदान कर सकें इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए थे। चुनाव आयोग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर सैनिटाइजर और हैंड ग्लब्ज की खरीदारी की थी। सीएमओ डॉ. केसी राय के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियों को सैनिटाइजर व ग्लब्ज दिए गए थे, लेकिन जनपद के अधिकतर पोलिंग बूथों पर सैनिटाइजर व ग्लब्ज को लेकर मतदाताओं व चुनाव कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed