फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi : 27 लाख रुपये की स्मैक के साथ एएनटीएफ व पुलिस की टीम ने युवक को दबोचा

Kaushambi : 27 लाख रुपये की स्मैक के साथ एएनटीएफ व पुलिस की टीम ने युवक को दबोचा

Sun, 04 Aug 2024 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 07:12 PM IST
सार

संदीपनघाट कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रजेश करवरिया के मुताबिक नशीले पदार्थ की तश्करी की सूचना पर प्रयागराज एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, धीरेंद्र राव, सत्येश राय, नीरज पांडेय, आशीष यादव व संदीपनघाट कोतवाली उप निरीक्षक अवधराज यादव, हेड कांस्टेबल रविंद्र नाथ, अरुण कुमार के साथ रविवार दोपहर करीब एक बजे पन्नोई मोड़ की तरफ गश्त कर रहे थे।

विज्ञापन
Kaushambi : 27 लाख रुपये की स्मैक के साथ एएनटीएफ व पुलिस की टीम ने युवक को दबोचा
27 लाख रुपये की स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी सोनू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संदीपनघाट कोतवाली के पन्नोई मोड़ भैरव भीटी के समीप से रविवार दोपहर पुलिस और प्रयागराज एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने लाखों रुवाये की स्मैक के साथ युवक को दबोच लिया। युवक नशीले पदार्थ को जनपद में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने लिखपढ़ी के बाद पकड़े गए युवक का चालान न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन


संदीपनघाट कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रजेश करवरिया के मुताबिक नशीले पदार्थ की तश्करी की सूचना पर प्रयागराज एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, धीरेंद्र राव, सत्येश राय, नीरज पांडेय, आशीष यादव व संदीपनघाट कोतवाली उप निरीक्षक अवधराज यादव, हेड कांस्टेबल रविंद्र नाथ, अरुण कुमार के साथ रविवार दोपहर करीब एक बजे पन्नोई मोड़ की तरफ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भैरव भीटी की तरफ से कार से एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया।
विज्ञापन


सयुंक्त टीम ने युवक को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 271 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत 27 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बताया कि वह नशीले पदार्थ को जनपद में बेचने जा रहा था। पकड़ा गया युवक अपना नाम सोनू पुत्र रामचंद्र निवासी ताड़बाग धूमनगंज प्रयागराज बताया है। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद युवक का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed