फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kataiya defeated Minhajpur in the final match of cricket

क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में कटैया ने मिनहाजपुर को हराया

Mon, 01 Feb 2021 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kataiya defeated Minhajpur in the final match of cricket
क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में कटैया ने मिनहाजपुर को हराया
विज्ञापन

चायल। पुरखास में आयोजित पुरखास क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रविवार को कटैया और मिनहाजपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें कटैया की टीम ने मिनहाजपुर को शिकस्त देकर फाइनल मैच जीत लिया। विजेता टीम को आयोजक द्वारा एलईडी टीवी और साइकिल दी गई।
मैच के अंतिम दिन मिनहाजपुर की टीम के कप्तान अजीम ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बैटिंग करने उतरी कटैया की टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज मो. एजाज 117 रन की पारी खेली। इस प्रकार कटैया की टीम ने मिनहाजपुर की टीम के सामने 229 रन का लक्ष्य रखा। जवाब देने के लिए मैदान में उतरी मिनहाजपुर की टीम 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कटैया टीम के बल्लेबाज मो. एजाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि रहे मो. दानिश अली ने एलईडी टीवी बतौर पुरस्कार विजेता टीम को दिया। इसी प्रकार समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव अनवार अहमद खान ने दोनों टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एक-एक साइकिल दी। इस दौरान कौशलेंद्र सिंह, उमेश पाल, मो. शाहिद, जितेंद्र कुमार, उधौश्याम यादव, संतोष कुमार, सादाब अहमद, पंकज सिंह, शिवमूरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सिराथू तहसील के फैज का पुरवा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला अनेठा व परास की टीम के बीच हुआ। इसमें परास की टीम को हराकर अनेठा की टीम विजेता बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला हाजी अब्दुल ख़ालिक़ इंटर कॉलेज परास और अनेठा क्रिकेट टीम के बीच हुआ। अनेठा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए। जवाब में उतरी हाजी अब्दुल ख़ालिक़ की टीम सभी विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। अनेठा की टीम ने 67 रनों से फाइनल मैच जीत लिया। मैच में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी मुंसब अली उस्मानी ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मो. जकी, मो. अरशद, मुजीब अहमद, लड्डन , महबूब व अंपायर मो. नजीम मौजूद रहे। कमेंट्री मो. दानिश, लकी, व स्कोरर की भूमिका साजिद ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed