{"_id":"69a1e4bd43ed16e8bd000ef6","slug":"kasturba-hostels-of-four-blocks-will-be-modernized-with-rs-6490-lakh-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137284-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 64.90 लाख रुपये से चार ब्लाकों के कस्तूरबा छात्रावास होंगे आधुनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 64.90 लाख रुपये से चार ब्लाकों के कस्तूरबा छात्रावास होंगे आधुनिक
Sat, 28 Feb 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर में बना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय- संवाद
जिले की बेटियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास को नई मजबूती देने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया गया है। 64.90 लाख रुपये की लागत से चार ब्लॉकों में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावासों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। इससे सैकड़ों छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिलेगा, जो उनकी पढ़ाई और व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होगा।
मंझनपुर, सिराथू, कौशाम्बी और नेवादा ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्रावासों के उन्नयन के लिए कुल 64.90 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। प्रत्येक छात्रावास पर लगभग 14.22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है और प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
भोजन और आवास: हर सुविधा पर विशेष फोकस
इस योजना के तहत छात्रावासों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। छात्राओं के लिए नए फर्नीचर, बुक रैक, अलमारी, बिस्तर, प्लास्टिक की कुर्सियां और पर्दे उपलब्ध कराए जाएंगे। भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 100 छात्राओं की क्षमता वाला रोटी एवं खाना गर्म रखने का हॉट केस लगाया जाएगा। स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए 50 लीटर क्षमता का आरओ सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फ्रिज और वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे, जिससे छात्राओं को हर मौसम में सुरक्षित पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
छात्राओं को मिलेगा आउटडोर-इंडोर खेल के लिए स्पोर्ट्स किट
छात्राओं को फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट किट, हॉकी, टेनिस किट, बैडमिंटन किट, डिस्क थ्रो और जैवलिन जैसी आउटडोर खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं इंडोर गेम्स के लिए चेस समेत अन्य खेल किट की व्यवस्था होगी। छात्रावास परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए डस्टबिन और बाल्टी की व्यवस्था की जाएगी। मनोरंजन और जानकारी के लिए एलईडी टीवी और म्यूजिक सिस्टम भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
आधुनिक उपकरणों से छात्राओं का सर्वांगीण विकास
बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल भौतिक सुविधाएं बढ़ाना नहीं, बल्कि छात्राओं के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को मजबूत करना है। बेहतर माहौल मिलने से छात्राएं पढ़ाई में अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगी और खेल गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। स्वीकृत बजट से छात्रावासों को आगामी सत्र यानि अप्रैल से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। खेल सामग्री और आधुनिक उपकरणों से छात्राओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।