{"_id":"68e6c78768b7d96995035831","slug":"karwa-chauth-markets-are-abuzz-with-demand-for-sarees-and-lehengas-on-the-rise-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131117-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ : बाजारों में रौनक, साड़ियों और लहंगों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ : बाजारों में रौनक, साड़ियों और लहंगों की बढ़ी मांग
Thu, 09 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ के लिए साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद
बाजार में करवा चौथ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करवा चौथ के लिए महिलाएं ब्रांडेड साड़ी और सूट की खरीदारी कर रही हैं। इस बार साड़ियों के साथ-साथ लहंगों की भी खूब मांग देखी जा रही है। बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं।
इस बार करवा चौथ 10 अक्तूबर को है। करारी, भरवारी और सिराथू में करवा चौथ को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। बाजारों में नेट, ऑर्गेजा और बनारसी साड़ियों की धूम है। जबकि, पारंपरिक के साथ मॉडर्न लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए क्रंची, लूज फैंसी और ग्लास कॉटन साड़ियों की डिमांड भी बढ़ गई है।
करारी के कपड़ा व्यापारी संतोष वर्मा, दिलीप कुमार और पप्पी केसरवानी के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर मीडियम रेंज की साड़ियों और सूट की बिक्री अधिक हो रही है। साड़ियों की कीमत एक हजार से सात हजार रुपये तक और सूट की कीमत सात सौ से तीन हजार रुपये तक है। बाजार में फ्लोरल प्लाजो सूट, कोर्ड सेटऔर ग्लास कॉटन की खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
बुटीक और लेडीज टेलरों की व्यस्तता बढ़ी
त्योहार को लेकर बाजारों के अलावा कपड़ा सिलाई के कारीगरों की भी व्यस्तता बढ़ गई है। पिछले कई दिन से बाजारों में भीड़ है। नगर के कई बुटीक और लेडीज टेलरों ने काम बढ़ जाने के कारण सिलाई की दरें भी बढ़ा दी हैं। पहले जहां सलवार सूट की सिलाई 450 रुपये में होती थी, वहीं अब वे 550 रुपये ले रहे हैं। हैवी फॉल व गोटा-पट्टी सूट की सिलाई 1500 रुपये तक में की जा रही है।
करवा चौथ का इंतजार हर वर्ष रहता है। इस त्योहार पर खरीदारी के लिए महिलाएं उत्साहित रहती है। साड़ियों की बिक्री बढ़ी है। लोग सूट और दुपट्टे सिलाई के लिए दे रहे हैं।- अनिल टेलर
करवा चौथ के दो दिन शेष हैं। बाजार में साड़ियों की बिक्री बढ़ी हुई है। इस बार बाजार में रौनक छाई हुई है। अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। कम समय में साड़ियों की बिक्री बढ़ जाती है। - गुलाब जायसवाल, कपड़ा व्यापारी