फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   karva chauth kaushambi

सदा सुहागन रहने को रखा निर्जला व्रत

Thu, 20 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 20 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
karva chauth kaushambi
other
पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए बुधवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। सोलह श्रृंगार करके महिलाओं ने इस दौरान सामूहिक रूप से शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा की। वहीं रात में चांद देखकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन


धर्मशास्त्रों के मुताबिक शिव को पति के रूप में हासिल करने के लिए पार्वती जी ने निर्जला व्रत रखा था। तभी से युवतियां सदा सुहागन रहने के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस व्रत को लेकर तमाम अन्य कथाएं भी हैं। द्वापर में अर्जुन के लिए द्रोपदी ने भी भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर करवा चौथ का व्रत किया था। करवा चौथ का दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली युवतियां दिन में सोलह श्रृंगार करके  शिव-पार्वती की सामूहिक रूप से बैठकर पूजा करती है। करवा चौथ की कथा सुनती और सुनाती है।
विज्ञापन


रात में चांद निकलने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर होने वाला सुहागिनों का यह व्रत इस साल बुधवार को था। जिलेभर की औरतों ने पतियों की लंबी उमर और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए इस व्रत को रखा। जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महराज ने बताया कि सुहागिनों के लिए यह व्रत सुखदायी एवं फलदायी होता है। सुहागिने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। वहीं युवतियां भी इस व्रत को रख कर भगवान शिव-पार्वती की पूजन अर्चन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed