फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Karari's young man killed in Mumbai

करारी के युवक को मुंबई में मार डाला

Sat, 17 Aug 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Karari's young man killed in Mumbai
Karari's young man killed in Mumbai - फोटो : KAUSHAMBI
करारी के युवक को मुंबई में मार डाला
विज्ञापन

- मामूली बात पर अलीगढ़ के युवक ने की हत्या, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के बरई बंधवा गांव में रहने वाले एक युवक की बुधवार शाम मुंबई में हत्या कर दी गई। साथ रहने वाले अलीगढ़ के युवक ने मामूली बात पर वारदात को अंजाम दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

बरई बंधवा निवासी अयूब अहमद (22) पुत्र बदन मुंबई में रहकर कपड़ों की सिलाई करता था। उसका बड़ा भाई हुसैन वहीं कपड़ों की फेरी करता है। बताया जाता है कि बुधवार शाम साथ काम करने वाले अलीगढ़ के एक युवक से किसी बात पर अयूब की कहासुनी हो गई। इसी के बाद आरोपी युवक ने अयूब की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। भाई हुसैन पोस्टमार्टम और एफआईआर कराने के बाद मृतक का शव लेकर गांव के लिए रवाना हो चुका है। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed