फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Karari PHC doctor missing in public health fair

Kaushambi News: जन आरोग्य मेले में करारी पीएचसी की डॉक्टर लापता

Mon, 08 Jun 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Karari PHC doctor missing in public health fair
करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद
जिले के सभी प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में करारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एक डॉक्टर लापता मिलीं। इसके साथ ही मंझनपुर पीएचसी में साफ-सफाई में सुधार के बावजूद कूड़ादान की व्यवस्था न होने से गंदगी की समस्या बरकरार दिखी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करारी में दो चिकित्सकों की तैनाती है। दोपहर 12 बजे डॉ. सुएब अंसारी मौजूद मिले, जबकि दूसरी चिकित्सक डॉ. पूनम प्रजापति अनुपस्थित थीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े दस बजे आई थीं और लगभग 11:50 बजे चली गईं। दोपहर दो बजे तक जुकाम, खांसी और अन्य सामान्य बीमारियों के सात मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सक की अनुपस्थिति को लेकर मरीजों और तीमारदारों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन


नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजुहा में डॉ. पीसी यादव ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 16 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें एएनसी के तीन, डॉग बाइट के एक, मौसमी बीमारियों के तीन, जोड़ दर्द के तीन, बुखार के तीन, आंख के एक और अन्य दो मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन सौरभ मौर्य के अनुसार कुल 11 जांचें की गईं, जिनमें शुगर, हीमोग्लोबिन, टायफाइड और एएनसी संबंधी जांच शामिल रहीं।
कूड़ादान न होने से परिसर में फैली गंदगी

मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में दोपहर एक बजे तक 19 मरीजों का उपचार किया गया। परिसर में कूड़ादान न होने से गंदगी फैलने लगी। डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि दांत की गंभीर समस्या वाले एक मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जन आरोग्य मेले की नियमित निगरानी कराई जा रही है। करारी में चिकित्सक के समय से पहले जाने और अन्य कमियों की जांच कराई जाएगी। जहां भी व्यवस्थागत खामियां मिलेंगी, उन्हें दूर कराने के साथ संबंधित कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ


978 मरीजों का हुआ उपचार, सात गंभीर मरीज किए गए रेफर
जनपद के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 978 मरीजों का पंजीकरण कर चिकित्सकों ने उपचार किया। जबकि सात गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर रेफर किया गया।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज, भरवारी और महगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए 54 चिकित्साधिकारियों और 135 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जांच के दौरान 94 मरीज डायबिटीज और 27 मरीज हाईपरटेंशन से पीड़ित पाए गए। मेले में 44 आभा आईडी और 43 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद

करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद

करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद

करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद

करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद

करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद

करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद

करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद

करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद

करारी पीएचसी में महिला का इलाज करते डॉ. सुएब अंसारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed