फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kanshiram College won the title match

Kaushambi News: कांशीराम महाविद्यालय ने जीता खिताबी मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram College won the title match
स्व. राधेश्याम सिंह एवं कुंवर साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें तारा का पूरा टीम को हराकर मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय टीम ने खिताब जीता है। प्रतियोगिता के अंत में सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 136 रन बनाए। सुनील दर्रा ने 37 रन की पारी खेली। तारा का पूरा टीम के विशाल ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तारा का पूरा टीम 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। कांशीराम के मो. तालिब ने चार विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार ने उन्हें सात हजार रुपये का पुरस्कार दिया। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सपा प्रदेश महासचिव आनंद मोहन पटेल ने अनूप मिश्र को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप मिश्र ने टूर्नामेंट में 156 रन बनाने के साथ पांच विकेट भी हासिल किए। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने विजेता टीम को 71 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।

मैच में अंपायर की भूमिका शिवबाबू सिंह व अवनीश त्रिपाठी ने निभाई। स्कोरर संजय व मोनू रहे। जबकि कमेंट्री अतुल कुमार, शशिकांत त्रिपाठी, मिंटू सिंह, वरुण सिंह और संजय सरोज ने की। इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक अभिमन्यु सिंह और लल्लू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed