{"_id":"686c1ed70a581f7c2a0def0f","slug":"kalyan-mandapam-will-be-constructed-in-manjhanpur-at-a-cost-of-567-crores-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-127669-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मंझनपुर में 5.67 करोड़ की लागत से बनेगा कल्याण मंडपम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मंझनपुर में 5.67 करोड़ की लागत से बनेगा कल्याण मंडपम
Tue, 08 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
उधोश्याम नगर में कल्याण मंडपम के लिए भूमि-पूजन करते पालिकाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष। स्रोत: स्वयं
स्थानीय नगर पालिका के ऊधोश्याम नगर में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 5.67 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम बनाया जाएगा। इस मंडपम् में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित शुल्क जमा करके किया जा सकेगा। इसमें विवाह आदि भी किए जा सकेंगे। इससे नगर पालिका की आय में वृद्धि होगी। साथ ही कम शुल्क में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
नगर के लोगों को आने वाले दिनों में किसी आयोजन के लिए महंगे लॉन और मैरिज हॉल की बुकिंग कराने से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं नौ ऊधोश्याम नगर में 5.67 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधा युक्त कल्याण मंडपम का निर्माण कराने की योजना तैयारी की है।
योजना को धरातल पर लाने के लिए सोमवार को 101 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कल्याण मंडपम् के निर्माण के लिए भूमि-पूजन और शिलान्यास पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सरोज और भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कल्याण मंडपम् सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। उन्होंने बताया कि यह भवन वर्ष 2026 के जून माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कल्याण मंडपम बनने के बाद यहां पर शादी समारोह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर नगर के नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक संजय गुप्तता, सभासद अंशुल केसरवानी, भोलेशंकर कुशवाहा, ज्ञानेंद्र साहू, ओम नारायण शुक्ला, हरिश्चंद्र पाल, राजेश केसरवानी, अरुण केसरवानी, महेश लोधी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।