फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kalraaj mishra

जेल जाएंगे गुंडे-माफिया: कलराज मिश्र

Wed, 15 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 15 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
kalraaj mishra
other
भाजपा के केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने बुधवार को मंझनपुर विधानसभा के मेड़रहा में जनसभा को संबोधित किया। करीब 25 मिनट के भाषण में वह सपा व कांग्रेस पर ही बरसे। बसपा के खिलाफ बोलने से कतराते रहे। कहा कि राहुल गांधी व अखिलेश यादव ने वजूद बचाने के लिए यह गठबंधन किया, जिसे जनता ने नकार दिया। सपाई कह रहे हैं कि काम बोलता है, लेकिन दिखता कुछ नहीं है। कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बन रही है। 11 मार्च को इस पर मुहर भी लग जाएगी। भाजपा सरकार बनते ही, गुंडे-माफिया जेल भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन


  भाजपा के स्टार प्रचारक व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र बुधवार की दोपहर करीब दो बजे मेड़रहा गांव पहुंचे। स्वागत सत्कार की औपचारिकता पूरी होते ही कलराज मिश्र ने भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पांच साल से सूबे में रही मौजूदा सरकार काम के बूते प्रदेश की जनता से वोट मांग रही है। भाजपा की लहर देख हारे हुए मन से सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। यूपी में सपा व कांग्रेस दोनों ने अपना वजूद बचाने के लिए गठबंधन किया है, लेकिन जनता ने इस गठबंधन को नकार दिया है। पूरा जीवन राजनीति में खपाने वाले बाप को भी स्वार्थवश बाहर का रास्ता बेटे ने दिखा दिया। प्रदेश में कितना काम हुआ है, जनता सब देख रही है। सड़कों पर गड्ढे हैं तो अस्पतालों में दवाएं नहीं। थाने विधायक चला रहे हैं तो बहन-बेटियों की इज्जत सड़क पर उतारी जा रही है। कहा कि सरकार बनी तो गुंडे जेल में होंगे। केंद्रीय मंत्री के साथ मध्य प्रदेश के रीवा सांसद जनार्दन मिश्र और कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed