फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Junoon... left home, got hair cut in the shop and quickly brought gold in a short race.

Kaushambi News: जुनून... घर छोड़ा, दुकान में बाल काटे और छोटकू दौड़ में झपट लाया सोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Junoon... left home, got hair cut in the shop and quickly brought gold in a short race.
घर में खेल की कदर नहीं थी। पड़ोसी ताना देकर खेल छोड़ने की सलाह देते रहते थे। इस वजह से महज 15 साल की उम्र में भागकर प्रयागराज में ठिकाना बनाया। एक दुकान में बाल काटे। खेल से लगाव ने यूपी चैंपियन का तमगा दिला दिया। यह कहानी सरसवां ब्लॉक के शाहपुर निवासी मूलचंद्र सेन के छठे बेटे छोटकू की।
विज्ञापन

छोटकू ने बाबू केडी सिंह स्टेडियम लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ में गोल्ड जीतकर जिले का नाम रोशन किया। डीएमडीपी हायर सेकेंड्री स्कूल, बजहा खुर्रमपुर रक्सवारा-कौशाम्बी में नौवीं के छात्र छोटकू बताते हैं कि उन्होंने घर छोड़ा और पेट भरने के लिए दुकान में बाल काटा। ताकि अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन

छोटकू की मानें तो कोविड से पहले उनके गांव के तमाम लड़के सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे। सड़क किनारे घर होने के कारण अक्सर दौड़ने वाले उसे छोटकू को बुला लेते थे। दौड़ के अभ्यास के दौरान उन्हें पश्चिमशरीरा में सरसवां ब्लॉक की संभागीय प्रतियोगिता की जानकारी मिली। उन्होंने हिस्सा लिया और कांस्य पदक जीता।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed