{"_id":"696ff01f500de8afc602c0d2","slug":"jewelry-worth-15-lakh-rupees-was-stolen-from-the-house-of-a-priest-who-had-gone-away-to-perform-religious-rituals-kaushambi-news-c-261-1-kmb1011-135275-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कल्पवास करने गए पुरोहित के घर से 15 लाख के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कल्पवास करने गए पुरोहित के घर से 15 लाख के जेवरात उड़ाए
Wed, 21 Jan 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
बिगहरा उस्मानपुर गांव में चोरी के बाद खेतों में पड़ी हुई आलमारी स्रोत -संवाद
सरायअकिल कोतवाली के बिगहरा उस्मानपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने कल्पवास करने गए पुरोहित के सूने घर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। चोर घर से लोहे की आलमारी भी उठा ले गए जो करीब 200 मीटर दूर खेतों में टूटी हुई मिली। मंगलवार सुबह लोगों की नजर खेत में पड़ी आलमारी पर गई तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
बिगहरा उस्मानपुर गांव निवासी सूर्यभान त्रिपाठी पुरोहित हैं। उनके बेटे सोनू तिवारी ने बताया कि माता-पिता इन दिनों माघ मेले में कल्पवास कर रहे हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ गांव में बने दूसरे मकान में रहते हैं। सोनू के मुताबिक मंगलवार सुबह उनके चाचा देवराज त्रिपाठी ने उन्हें बताया कि उनके पिता के घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।
जानकारी होने के बाद वह अपने पिता के घर पहुंचे तो देखा कि सभी कमरों और आलमारी संदूक आदि के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाने पर कमरे में सामान बिखरा मिला। घर में चोरी की सूचना होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आसपास देखा तो घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेतों में लोहे की आलमारी टूटी हुई मिली।
विज्ञापन
सोनू ने बताया कि घर से मां और भाभी के करीब ढाई किलो चांदी और पांच तोला सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। बच्चों के भी करीब 50 हजार तक के जेवरात गायब हैं। उन्होंने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की आशंका जताई है। मामले में इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की गई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।