{"_id":"e07ba346186be7b8cc2e3ad060306e35","slug":"jewelry-married-with-the-money-missing-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहने, पैसे लेकर विवाहिता घर से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहने, पैसे लेकर विवाहिता घर से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 08 May 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता अबूझ हालात में लापता है। घर से गहने और पैसे भी गायब है। आरोप है कि घर में झाड़फूंक के लिए एक तांत्रिक आया करता था। वही फुसलाकर विवाहिता को भगा ले गया है। 5 दिनों से लापता विवाहिता सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने तांत्रिक के खिलाफ नामजद तहरीर देवीगंज चौकी पुलिस को दी। हालांकि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर परिजन परेशान हैं।
सैनी कोतवाली क्षेत्र का एक युवक नैनीताल में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव में ही रहती थी। युवक के पिता की मानें तो बहू की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। वह अक्सर पेटदर्द शिकायत किया करती थी। इसके लिए मायकेवाले कथित तांत्रिक से झाड़फूंक कराते रहते थे। इतना ही नहीं बेटी जब ससुराल आई तो मायकेवालों एक बार उस तांत्रिक को लेकर झाड़फूंक कराने के लिए यहां भी लेकर आए थे। बताया जाता है कि उसके बाद तो अक्सर झाड़फूंक के बहाने वह तांत्रिक युवती की ससुराल आने लगा। इधर, दो मई को विवाहिता संदिग्धदशा में घर से लापता हो गई।
घर से युवती गहने और पैसे भी ले गई है। घरवालों का आरोप है कि यही तांत्रिक विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उधर, विवाहिता के गायब होने से घर-परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसकी तलाश में कई दिनों तक जुटे रहे। पत्नी के गायब होने की खबर पर युवक भी नैनीताल से घर आया। उसने भी बीवी की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पति ने देवीगंज चौकी पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने तांत्रिक पर ही आरोप लगाया है। इल्जाम है कि नामजद तहरीर देने पर भी चौकी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बहाने बताकर उसे लौटा दिया गया। भुक्तभोगी का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो वह एससी कार्यालय में धरना देने को मजबूर होगा।