फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jewelery and utensils worth lakhs passed away on the pretext of polishing

Kaushambi News: चमकाने का झांसा देकर पार कर दिए लाखों के गहने-बर्तन

Thu, 22 Aug 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 22 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and utensils worth lakhs passed away on the pretext of polishing
पिपरी कोतवाली के रेही गांव में पुराने गहने और बर्तन को चंद मिनट में चमकाने का झांसा देकर लाखों महिला ठगाें ने लाखों का डेरा पार कर दिया। ठगी की जानकारी होने पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। हालांकि, किसी ने अभी मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।
विज्ञापन

रेही गांव में तीन-चार दिन से कुछ संदिग्ध महिलाएं गांव में घूम रही थीं। यह महिलाएं पीतल, तांबे के बर्तन और गहनों को चंद रुपए लेकर साफ करने का झांसा दे रही थीं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव के राजू यादव के घर पहुंचीं इन महिलाओं ने उसकी पत्नी गणेशी देवी से गहने-बर्तन साफ करने के लिए मांगे। झांसे में आकर गणेशी ने सोने का मंगल सूत्र, चांदी की पायल, छागल, टॉप्स आदि करीब 90 हजार रुपये कीमत के गहने थमा दिए। गणेशी को देख पड़ोसन रुक्मिणी ने भी करीब 80 हजार रुपये कीमत के गहने-बर्तन व संतोष यादव की पत्नी रिंकी ने लगभग 20 हजार रुपये के गहने दे दिए। तीनों से तकरीबन दो लाख रुपये के गहने-बर्तन समेटने के बाद महिलाएं कुछ देर में सफाई कर वापस लौटाने का झांसा देकर चंपत हो गईं। काफी देर तक संदिग्ध महिलाएं वापस नहीं आईं तो पीड़िताओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। खोजबीन के बाद भी संदिग्ध महिलाओं का कोई पता नहीं चलने पर पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। पूर्व ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि इनके अलावा भी गांव की पांच-छह महिलाएं ठगी का शिकार हुई हैं। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed