{"_id":"f2512d094d1d25bf547747151bf102cb","slug":"jack-flew-on-track-to-meet-the-senses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर जैक मिलने से उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर जैक मिलने से उड़े होश
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 25 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसराय/भरवारी (कौशाम्बी)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सिराथू-कनवार स्टेशन के बीच ट्रैक पर जैक मिलने से रविवार को दिन भर महकमे में हड़कंप मचा रहा। सुबह पेट्रोलिंग टीम ने ट्रैक पर जैक देखा तो इसकी सूचना विभागीय अफसरों के साथ पुलिस को भी दी। खबर लगते ही भरवारी स्टेशन से सेक्शन इंजीनियर, जीआरपी के लोग मौके पर पहुंचे। जीआरपी चौकी भरवारी के एसआई एसके झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि यह किसी बड़े ट्रेन हादसे की कोशिश हो सकती है।
रविवार सुबह लगभग 6 बजे पेट्रोलिंग टीम ट्रैक की जांच में जुटी थी। की-मैन राम प्रकाश ने बताया कि कनवार स्टेशन के समीप खंभा नंबर 891/17/19 के पास ट्रैक पर जैक मिला। साथ ही अप लाइन की रेलवे पटरी की कई पिंडोल क्लिप भी ढीली मिली। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी विभागीय अफसरों को दी। ट्रैक पर लोहे का जैक मिलने और पिंडोल क्लिप ढीली होने की खबर लगते ही मौके पर भरवारी स्टेशन से सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार यादव, जीआरपी चौकी के एसआई एसके झा आदि मौके पर पहुंचे। सेक्शन इंजीनियर और जीआरपी ने जांच के बाद रेलवे पटरी की क्लिप दुरुस्त कराई। सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि जांच से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
जीआरपी के एसआई ने भी बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए गश्त तेज कर दी गई है। सैनी कोतवाली पुलिस को भी प्रकरण की जानकारी दे दी गई है। सिविल पुलिस भी घटना की तफ्तीश कर रही है। स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि कहीं जैक लगाकर पटरी क्षतिग्रस्त कर किसी ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की योजना नहीं थी।