फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   it is compulsury to install cctv camera in jwellry shop now

अब आभूषण की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य

Mon, 28 Sep 2020 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
it is compulsury to install cctv camera in jwellry shop now
it is compulsury to install cctv camera in jwellry shop now
मंझनपुर/कड़ा। आभूषण की दुकानों पर अब सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को एसपी के निर्देश पर जिले भर के कोतवालों ने सराफा कारोबारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें कैमरा लगवाने सहित अन्य निर्देश दिए।
विज्ञापन

आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस गंभीर हो गई है। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर रविवार को कोतवालों ने अपने-अपने इलाके के सराफा व्यापारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान व्यापारियों से कहा कि दुकानों पर भीतर से लेकर बाहर तक सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए। दुकान पर अधिक सामान या नकदी नहीं रखा जाए। अधिक नकदी या गहने लेकर कहीं जाने की आवश्यक्ता है तो पुलिस को साथ ले लिया जाए। पुलिस जरा भी आनाकानी नहीं करेगी। देर रात तक दुकान नहीं खोलने के लिए कहा गया। बड़े दुकानदारों को सुरक्षागार्ड रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने बताया कि व्यापारियों के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए इस बैठक का आयोजन कराया गया था।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मनमानी की तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कड़ा धाम कोतवाली के प्रभारी राकेश तिवारी ने बैठक में मौजूद कारोबारियों से कहा कि क्षेत्र में यदि किसी को कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति खड़े नजर आएं, तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। इस मौके पर मोनू मोदनवाल, बबलू सोनी, सुनील सोनी, राजकुमार सोनी, ज्ञानू सोनी, प्रमोद सोनी, अवधेश सोनी, बृजेश मौर्या समेत तमाम सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed